आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 4 लड़कों ने लिफ्ट देने के बहाने की वारदात, एक नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Minor female student gang-raped while on her way to watch an orchestra performance; four youths committed the crime under the pretext of offering a lift; four accused, including one minor, have been arrested.

आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 4 लड़कों ने लिफ्ट देने के बहाने की वारदात, एक नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, 4 लड़कों ने लिफ्ट देने के बहाने की वारदात, एक नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा/लुंड्रा : सरगुजा जिले के लुंड्रा में आर्केस्ट्रा देखने जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ 4 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को कार्यक्रम स्थल तक लिफ्ट देने के बहाने वाहन में बैठा लिया और फिर सुनसान जगह में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वारदात में शामिल एक नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक गत सोमवार रात लुंड्रा में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित था. दो नाबालिग छात्राएं पैदल कार्यक्रम देखने जा रही थीं. इसी दौरान रास्ते में बाइक और स्कूटी सवार चार युवकों ने उन्हें कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने की बात कही. दोनों छात्राएं आरोपियों के वाहनों पर सवार हो गईं. आरोपियों ने एक छात्रा को लुंड्रा पहुंचा दिया. जबकि दूसरी छात्रा को कार्यक्रम स्थल ले जाने के बजाय सुनसान इलाके में ले गए.
सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद आरोपी ने अपने अन्य साथियों को भी वहां बुला लिया. इसके बाद चारों ने नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और वारदात के बाद वहां से फरार हो गए. पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई.
परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर
मंगलवार को परिजन पीड़िता को लेकर लुंड्रा थाने पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अगासी क्षेत्र से तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, जबकि एक अन्य आरोपी को देर रात पकड़ लिया गया. पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है. लुण्ड्रा पुलिस द्वारा आरोपियों का मुदिकल चेकअप कराया जा रहा है. और आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्कूटी और मोटरसाइकिल जब्त की है. एक नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड और तीनों बालिग आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया.
आरोपी
सुनील कुमार नागेश उम्र 19 साल
मंगल राम उम्र 24 साल
शैलेन्द्र लकड़ा उम्र 29 साल
एक नाबालिग 
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb