नाबालिग लड़की को अगवा कर किया दुष्कर्म, चकमा देकर पुलिस हिरासत से आरोपी स्वरित फरार, सरगर्मी से दुष्कर्मी की तलाश जारी
Minor girl kidnapped and raped, accused Swarit escaped from police custody by dodging police, search for the rapist continues
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप में गिरफ्तार एक युवक पुलिस हिरासत से फरार हो गया. आरोपी स्वरित सिंह सरकंडा इलाके के मोपका गार्डन सिटी का निवासी है. उसको गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे उसने हथकड़ी ढीली कर पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया.
इस घटना ने कोनी थाने में हड़कंप मचा दिया. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि हथकड़ी लगे होने के बावजूद आरोपी थाने से कैसे भाग निकला और उस समय ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी क्या कर रहे थे? इस लापरवाही ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और शहर के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया.
आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं. जो लगातार छानबीन कर रही हैं. हालांकि अभी तक स्वरित सिंह का कोई सुराग नहीं मिला है. इस मामले में कोनी थाने में तैनात प्रधान आरक्षक बालेश्वर तिवारी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एक और आपराधिक मामला दर्ज किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



