कांकेर में नक्सली IED ब्लास्ट, बीएसएफ जवान घायल, रायपुर किया गया रेफर, सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर से किया गया रायपुर रेफर, सर्चिंग जारी
Naxalite IED blast in Kanker, BSF jawan injured, referred to Raipur, referred to Raipur by Army's MI-17 helicopter, search continues
कांकेर : कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा प्लांट की गई IED को डिफ्यूज करते समय हादसा हो गया. BSF जवान बी. ईश्वर राव ब्लास्ट में घायल हो गए. यह घटना हेटारकसा के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई. घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया. घटना गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर दौरे के दौरान हुई.
जवान के हाथ और चेहरे में चोट आई है, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह हादसा पानीडोबीर कैंप से सर्च ऑपरेशन पर निकली टीम के दौरान हुआ. सुरक्षा बल क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



