मौसी की डांट से भड़का भतीजा, डंडे से पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस, आरोपी तीरथराम गिरफ्तार
Nephew, enraged by aunt's scolding, beats her to death with a stick; incident sparks panic in the area; police investigating; accused Tirathram arrested.
कोरबा : कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में रिश्ते को शर्मसार करने वाली हत्या का मामला सामने आया है. शराब के नशे में घर पहुंचे एक भतीजे ने मामूली डांट से नाराज होकर अपनी 55 साल की मौसी की डंडे और लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी तीरथराम यादव उम्र 45 साल शराब के नशे में घर पहुंचा था. उस दौरान उसकी मौसी मोहन कुंवर बाई उम्र 55 साल घर में मौजूद थीं. उन्होंने तीरथराम के रोज शराब पीने, देर से घर आने और बेवजह इधर-उधर घूमने को लेकर उसे डांट लगाई और समझाने की कोशिश की.
मौसी की डांट से तीरथराम गुस्से में आ गया. आरोप है कि उसने घर में रखी लकड़ी और डंडा उठाया और मोहन कुंवर बाई के सिर पर लगातार कई वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की खबर मिलते ही बांकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी तीरथराम यादव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब के नशे में था और सामान्य विवाद के बाद उसने अपनी मौसी पर हमला कर दिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल डंडे और लकड़ी समेत अन्य सबूतों को जब्त कर जांच में शामिल किया है. मामले की आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



