T-20 वर्ल्ड कप से पहले रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 92.50 लाख की संपत्ति जब्त, बैटिंग आईडी बांटते, 6 आरोपी गिरफ्तार

Online betting racket busted in Raipur ahead of T20 World Cup, assets worth Rs 92.50 lakh seized, 6 accused arrested for distributing betting IDs

T-20 वर्ल्ड कप से पहले रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 92.50 लाख की संपत्ति जब्त, बैटिंग आईडी बांटते, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 37 लाख 50 हजार रुपए नकद, 10 मोबाइल फोन और 3 लग्जरी कारें जब्त की गई हैं. जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 92.50 लाख रुपए बताई जा रही है. यह कार्रवाई क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने की.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर मिली कि थाना गंज क्षेत्र के नागोराव गली अंडरब्रिज के पास कुछ लोग चारपहिया वाहनों में बैठकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे हैं. खबर की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी.
मौके से 3 अलग-अलग कारों में सवार 6 लोगों को पकड़ा गया. पूछताछ में आरोपियों की पहचान रखब देव पाहुजा, पीयूष जैन, जितेंद्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू, दीपक अग्रवाल, कमल राघवानी और सचिन जैन के रुप में हुई.
जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट्स के जरिए मास्टर आईडी बनाकर अन्य लोगों को कमीशन पर सट्टा खेलने की आईडी उपलब्ध कराते थे. आईडी की बिक्री और सट्टे से सभी आरोपी अवैध मुनाफा कमा रहे थे.
पुलिस ने आरोपियों के पास से 37.50 लाख रुपए नकद, 10 मोबाइल फोन (कीमत करीब 5 लाख रुपए), 2 महिंद्रा थार कार 1 नेक्सा XL6 कार जब्त की है. तीनों गाड़ियों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी रखब देव पाहुजा, जितेंद्र कृपलानी, दीपक अग्रवाल और सचिन जैन पहले भी जुआ-सट्टा के मामलों में जेल जा चुके हैं. शुरुआती जांच में इस सट्टा नेटवर्क के तार महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं. पुलिस तकनीकी सबूत जुटा रही है. म्यूल बैंक खातों और हवाला ट्रांजेक्शन को लेकर भी फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन की जा रही है.
पुलिस को सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की जानकारी भी मिली है. इनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. थाना गंज में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 30/26, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 और 112(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
01. रखब देव पाहुजा पिता स्व. लालचंद पाहुजा उम्र 46 साल निवासी सेक्टर-07 मार्केट शॉप नंबर 62 सिविक सेंटर भिलाई थाना कोतवाली जिला दुर्ग
02. पीयूष जैन पिता राजेश जैन उम्र 26 साल निवासी फ्लैट नंबर 06 एन.डी.आर. अपार्टमेंट आलोक विहार रोहिणीपुरम थाना डी.डी. नगर रायपुर
03. जितेन्द्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू पिता रमेश कुमार कृपलानी उम्र 33 साल निवासी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी मस्जिद के पास फ्लैट नंबर एन-211 थाना डी.डी. नगर रायपुर
04. दीपक अग्रवाल पिता गोविन्द प्रसाद अग्रवाल उम्र 40 साल पता आसमा सिटी होम्स सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर
05. कमल राघवानी पिता स्व. श्याम लाल राघवानी उम्र 32 साल निवासी गायत्री नगर 21 बंगलो कॉलोनी फ्लैट नंबर डी-13 थाना खम्हारडीह रायपुर
06. सचिन जैन पिता अशोक जैन उम्र 49 साल निवासी मकान नंबर 135 हनुमान मंदिर रोड गुढ़ियारी रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB