अंधे क़त्ल का पुलिस ने किया खुलासा, बीमा राशि क्लेम लेने साजिश कर कत्ल की वारदात को अंजाम देकर एक्सीडेंट का रुप देने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Police exposed the blind murder an attempt was made to make the murder look like an accident by conspiring to claim the insurance money the accused arrested

अंधे क़त्ल का पुलिस ने किया खुलासा, बीमा राशि क्लेम लेने साजिश कर कत्ल की वारदात को अंजाम देकर एक्सीडेंट का रुप देने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद : बीमा क्लेम लेने के लिये खुद को मृत बताकर अधेड़ की हत्या के आरोप में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हत्यारों ने न सिर्फ खुद को मृत घोषित करने हत्या की घटना को अंजाम दिया. बल्कि मौके पर अपनी वाहन वहां गिरा दी. ताकि वे आसानी से पुलिस व लोगों की आंखों में धूल झोंक सके. यह पूरी वारदात एक टीवी चैनल में सच्ची घटना पर आधारित क्राइम से संबंधित सीरियल जैसा है. घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पटेवा थाना क्षेत्र की है.
पुलिस को 4 दिन पहले सड़क किनारे एक लाश मिली थी. शव की शिनाख्त ग्राम गढ़सिवनी तुमगांव निवासी आशाराम साहू के रुप में हुई. जिसमें आरोपियों ने हत्या को हादसा बनाने की भरपूर कोशिश की. लेकिन आखिरकार वे गिरफ्तार हो ही गए.
26-27 अक्टूबर.2024 को थाना पटेवा क्षेत्रातंर्गत एनएच 53 रोड किनारे एक व्यक्ति की लाश जिसकी उम्र करीब 40.-50 साल पड़ी है. इस खबर पर मौके में जाकर घटनास्थल निरीक्षण कर मृतक के पहचान के बारे में सोशल मीडिया/सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर खबर के आधार पर मृतक की पहचान आशाराम साहू पिता धरमू साहू उम्र 48 साल साकिन गढसिवनी, तुमगांव महासमुन्द के रुप में हुआ. थाना पटेवा में मर्ग दर्ज कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया.
पटेवा पुलिस एनएच किनारे लगे सीसी फुटेज को खंगाल कर घटना की तहकीकात की. और पुलिस की टीम के द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया. मृतक आशाराम साहू के गले में निशान और शरीर में चोट पहुचाकर कत्ल करना पाए जाने से अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना पटेवा में अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस. पंजीबध्द कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फूटेज और तकनीकी मदद मदद से 2 संदेही व्यक्ति (01) कुवर सिंग साहू पिता महेश साहू उम्र 36 साल साकिन वार्ड नं. 7 ग्राम तेन्दूकोना, महासमुन्द एवं (02) कुनाल वाघमारे पिता राजेन्द्र वाघमारे उम्र 23 साल साकिन वार्ड नं. 6 शिकारीपाली थाना तेन्दूकोना, महासमुन्द से पूछताछ करना शुरु किया गया.
जिस पर संदेहीयों के द्वारा पुलिस को मनगढ़ंत बाते कहकर गोल-मोल जवाब देने लगे. जिसे बारिकी से पूछताछ करने पर पुलिस पूछताछ पर आखिरकार टूट कर अपने अपराध को नही छिपा सके और अपराध करना कबूल किया.
और बताया कि आरोपियों के द्वारा बैंक से लिये कर्ज की मुक्ति के लिए मृतक आशाराम साहू की हत्या कर नेशनल हाईवे में एक्सीडेन्ट का रुप देने और मौत के बाद उक्त मृत का शरीर को आरोपी कुंवर सिंग साहू द्वारा परिवार और गांव वालों के सामने खुद का मृत शरीर है ऐसा प्रदर्शित कर वाहन दुर्घटना से मिलने वाली बीमा राशि का फायदा लेने के लिए दिनांक घटना को आरोपी कुनाल वाघमारे के साथ मिलकर मृतक आशाराम साहू का हत्या करना स्वीकार किये.
आरोपीयों के कब्जे से मृतक आशाराम साहू का मृत्यु के पूर्व पहने हुए कपडा, मोबाईल फोन तथा घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त कर थाना पटेवा में अपराध धारा 103(1), 61, 3(5) बी.एन.एस. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. इस कार्यवाही महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb