त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस की सख्त निगरानी, स्टेडियम परिसर में चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
Police maintain strict vigil ahead of festivals; vicious criminal arrested for terrorizing people by brandishing a knife in stadium premises
धमतरी : त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धमतरी पुलिस ने सख्त निगरानी शुरु कर दी है. इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आमातालाब इंडोर स्टेडियम परिसर में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से धारदार चाकू जब्त किया गया है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी कोतवाली पुलिस टीम अपराधियों की पतासाजी और टाउन पेट्रोलिंग पर थी. तभी मुखबिर से खबर मिली कि एक व्यक्ति इंडोर स्टेडियम परिसर में बड़ा चाकू लेकर लोगों को डरा रहा है. खबर मिलते ही थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय साहू पिता जगदीश साहू उम्र 34 साल निवासी लालबगीचा खम्मनबाड़ी, धमतरी के रुप में हुई है.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि संजय साहू के खिलाफ पूर्व में भी 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं. ये मामले धमतरी, अर्जुनी, रायपुर और बालोद थानों में कई धाराओं के तहत दर्ज हैं. आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



