दीपावली पर पुलिस की निगरानी सख्त, श्मशान घाट में सजी जुआरियों की महफिल, 52 परियों का मजा ले रहे सात आरोपी गिरफ्तार

Police surveillance tightened on Diwali; gamblers gather at a cremation ground; seven accused arrested for enjoying 52 fairies

दीपावली पर पुलिस की निगरानी सख्त, श्मशान घाट में सजी जुआरियों की महफिल, 52 परियों का मजा ले रहे सात आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार : 17 अक्टूबर 2025 को चौकी प्रभारी के निर्देशन में बिना नंबरी नालसी को नंबरी कराने के लिए थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में पेश किया गया. था इसी दौरान पुलिस टीम ने ग्राम खजूरी के शमशान घाट के पास ताश-पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेलते सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबीर की मिली खबर के आधार पर आरक्षक ओलेस कोसले और उप निरीक्षक राजकुमार डहरिया की अगुवाई में टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान रेड कार्यवाही की. टीम में आरक्षक 176, 270, 404, 373 और 772 भी शामिल थे.
इस छापेमारी के दौरान पाया गया कि आरोपी मोमबत्ती की रोशनी में पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे. इस पर कार्यवाही करते हुए आरोपियों के पास कुल 7,500 रुपए नगद, 57 पत्ती ताश, मोमबत्ती, और एक प्लास्टिक की बोरी जुआ सामग्री के रुप में बरामद की गई. ये सभी सामान जप्ती पत्रक के मुताबिक पुलिस ने कब्जे में लिया. और 7 आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ राज्य जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) और धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत जुर्म माना गया.
पुलिस ने मौके पर सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया. चूंकि मामला जमानती था और सभी आरोपियों ने सक्षम जमानतदार पेश किए. इसलिए उन्हें जमानत मुचलका पर रिहा किया गया. पुलिस ने बताया कि अपराध क्रमांक 0/25 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत दर्ज किया गया और मामला जांच में लिया गया.
आरोपी
सुरज डहरिया पिता गंगा सागर, उम्र 36 साल ग्राम खजूरी
सेवक राम पटेल पिता प्रेम लाल पटेल, उम्र 31 साल ग्राम पारागाव
हेमंत सेवकर पिता चंद्रकुमार, उम्र 19 साल ग्राम खजूरी
अजय कुमार यादव पिता हिरा लाल यादव, उम्र 24 साल ग्राम खजूरी
हिराचंद यादव पिता कला राम, उम्र 25 साल ग्राम खजूरी
तुलसी दास सोनवानी पिता पुनी राम, उम्र 29 साल ग्राम खजूरी
विष्णु सेवकर पिता फगुवा राम, उम्र 53 साल ग्राम खजूरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t