देह व्यापार का खुलासा, व्हाट्सएप पर ग्राहक से डील, फिर काॅल कर होटल में बुलाई लड़कियां, लॉज का मालिक और रिसेप्शनिस्ट गिरफ्तार
Prostitution racket exposed: Deal struck with customer on WhatsApp, then girls called to hotel, lodge owner and receptionist arrested
दुर्ग: छत्तीसगढ़ में इन दिनों अनैतिक कार्य में लगे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. रायगढ़ में देह व्यापार के खुलासे के बाद दुर्ग जिले के एक होटल में छापामार कार्रवाई कर दलाल और युवती को पकड़ा गया है. आरोपी दलाल ग्राहकों के मोबाइल पर लड़कियों की फोटो भेजकर सौदा करता था. फिर लड़कियों को होटल बुलाकर उनसे देह व्यापार करवाता था. पुलिस ने होटल के कमरे से मोबाइल, नगदी और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना छावनी की टीम को खबर मिली थी कि क्षेत्र के लाॅज और होटल में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है. दुर्ग पुलिस की टीम ने प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर होटल के अंदर भेजा. इस दौरान दलाल ने प्वाइंटर से सौदा किया और उसे कमरे में जाने को कहा. सौदा होने के बाद प्वाइंटर ने बाहर खड़ी पुलिस को इसारा कर अंदर बुलाया। पुलिस को देखकर दलाल भागने की कोशिश करने लगा.
पुलिस की टीम ने छाया इन लाज के आरोपी दलाल को दौड़ाकर धर-दबोचा. साथ ही होटल के कमरे में रुकी युवती को भी हिरासत में लिया गया. जांच कार्रवाई के दौरान पता चला कि होटल मालिक और रिसेप्शनिस्ट द्वारा दलाल के जरिए युवतियों को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाया जाता था. मामले में संलिप्त एक आरोपी और युवती को पकड़ा गया.
इस मामले में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 3, 4, 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. आरोपियों को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया.
आरोपी का विवरण
1. घनेश रॉय, उम्र 56 साल निवासी छावनी, जिला दुर्ग
2. सीता चौधरी, उम्र 25 साल निवासी छावनी, जिला दुर्ग
जब्त सामग्री
▪️ नकद राशि 500
▪️ मोबाइल फोन (2 नग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



