प्रदेश में किया गया रावण दहन, दशहरा पर हुआ शस्त्र पूजन, पुलिस लाइन में की गई हर्ष फायरिंग, श्रद्धा के साथ हुआ जंवारा विसर्जन

Ravan Dahan was done in the state weapon worship was done on Dussehra joyous firing was done in the police line Janwar immersion was done with reverence

प्रदेश में किया गया रावण दहन, दशहरा पर हुआ शस्त्र पूजन, पुलिस लाइन में की गई हर्ष फायरिंग, श्रद्धा के साथ हुआ जंवारा विसर्जन

दशहरा पर हुआ शस्त्र पूजन, पुलिस लाइन में की गई हर्ष फायरिंग, एडिशनल एसपी और डीएसपी रहे मौजूद

गरियाबंद : गरियाबंद पुलिस लाइन में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान एडीएसएनएल एसपी जितेंद्र चंद्रकार डीएसपी निशा सिन्हा, आर आई सहित तमाम अधिकारियों ने विधि-विधान से हवन-पूजन किया. इसके बाद प्रतीकात्मक रूप से कुम्हड़े की बलि दी गई। साथ ही अधिकारियों ने हर्ष फायरिंग भी की.
शनिवार सुबह 10 बजे पुलिस लाइन में कार्यक्रम का शुरु हुआ. कार्यक्रम में कलेक्टर के साथ ही तमाम अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने शस्त्र पूजन के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि शस्त्र शक्ति का प्रतीक हैं. दशहरे के अवसर पर इनका पूजन और साफ-सफाई की जाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

परसदा में श्रद्धा के साथ हुआ जंवारा विसर्जन

राजिम : समीपस्थ ग्राम परसदा में शारदीय नवरात्र का पर्व हर्ष एवं उमंग के साथ मनाया गया. इस अवसर पर रोजाना पूजा आरती एवं सेवागीत भक्तजनों के द्वारा श्रद्धा के साथ किया गया. वहीं दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर पूर्णाहुति दिए. तत्पश्चात नवकन्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया.
माता रानी की 9 दिन की सेवा के पश्चात ज्योत जंवारा एवं माता दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन गांव के बड़े तालाब में किया गया.इस दौरान सेवा मंडली द्वारा गीत गाते हुए एवं नवयुवतियाँ सर पर जंवारा धारण कर बड़ी श्रद्धा के साथ चल रहे थे.
इस अवसर पर भूषण लाल वर्मा, जगदीश साहू, पूरन लाल साहू, महेंद्र वर्मा, रामकुमार हिरवानी, टीकू वर्मा, वीरेंद्र खुटियारे, मन्नूदास महिलांग, रामनारायण लहरी, शत्रुहन तारक, रजऊ ध्रुव, शिव कुमार वर्मा, प्रेमलाल तारक, भुनेश्वर साहू, विजय कुमार साहू, वेद प्रकाश साहू, डमरु तारक, दीपक साहू, रमेश साहू, रामखिलावन साहू, सुखेन साहू, विनोद साहू, दुलार साहू, नथेलू साहू, दशरथ तारक, प्रीतराम साहू, मोहन साहू, नोहर साहू, गणेश वर्मा, थनवार साहू, कुमा तारक सहित ग्रामवासी उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

मैनपुर में 40 फीट रावण के पुतले का आतिशबाजी के साथ हुआ दहन

गरियाबंद : शनिवार को विजयदशमी का पर्व तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर सहित पूरे विकासखंड क्षेत्र मे धूमधाम के साथ मनाया गया. जगह-जगह दशहरा के पर्व पर मेला का आयोजन कर रावण वध कार्यक्रम आयोजित किया गया.
तहसील मुख्यालय मैनपुर प्राथमिक शाला मैदान मे शाम 6 बजे से रामलीला का मंचन कर 40 फीट रावण के पुतले का दहन आतिशबाजी के साथ किया गया. तो वहीं क्षेत्र के ग्राम नवमुड़ा, हरदीभाठा, गोपालपुर, गिरहोला, देहारगुड़ा, जाडापदर, जिड़ार, बोईरगांव, बरदूला, साल्हेभाठ, नहानबिरी, इंदागांव, तौरेगा, कोयबा, कुर्रूभाठा, बरगांव, आदि ग्रामो मे रामलीला का मंचन कर देर रात रावण वध कार्यक्रम किया गया. इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो मे दशहरा मेला का भी आयोजन किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

माता विसर्जन के दौरान निकली शोभा यात्रा

सिलयारी : सिलयारी मे माता विसर्जन में श्रद्धांलू भक्ति भाव मे डूबे और माता विसर्जन के लिए नगर भरामंड सोभा यात्रा निकाली गयी. विसर्जन ने झांकी व राउत नृत्य कर सेवा गीतों के साथ माता देवाला शीतला तालाब मे माता दुर्गा को अंतिम विदाई दिया गया. वही उपस्थित ग्राम पंचायत कुरुद सिलयारी की सरपंच भान मति माण्डेय से बात किया गया. जिसमे उन्होंने सुख समृद्धि की कामना करते हुए ग्रामीणों को सम्बोधित किया गया.