खराब सड़कों को लेकर चक्काजाम, जाम में फंसा राज्यमंत्री का काफिला, रास्ता नहीं देने पर वापस लौटे तोखन साहू, 15 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR
Road blockade due to bad roads, State Minister's convoy stuck in the jam, Tokhan Sahu returned after not being given way, FIR against 15 protesters
बिलासपुर/तखतपुर : छत्तीसगढ़ के तखतपुर में खराब सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर आक्रोशित युवाओं ने मुंगेली-बिलासपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इसी दौरान तखतपुर से मुंगेली जा रहे केंद्रीय शहरी आवासन राज्य मंत्री तोखन साहू का काफिला भी जाम में फंस गया. इस दौरान आक्रोशित युवाओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री के काफिले को रास्ता नहीं दिया। जिसके बाद उन्हें वहीं से वापिस लौटना पड़ा. मामले में तखतपुर पुलिस ने 15 लोगों खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है.
तखतपुर बेलसरी मोड़ से मनियारी नदी बरेला तक नगर की सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं. ये गड्ढे अब जानलेवा हो गए हैं. पिछले दिनों गड्डो में गैस सिलेंडर से ऑटो और दो पहिया वाहन पलट गई थी. इसके अलावा आए दिन गड्डो में पानी भरा रहता है. सोशल मीडिया और अखबार में लगातार तखतपुर नेशनल हाईवे में गड्डो की खबर सुर्खियों पर रही.
हालात बिगड़ते देख मंत्री का काफिला बिना किसी बातचीत के मौके से वापस बिलासपुर लौट गया. साहू गृहनगर मुंगेली जा रहे थे. युवाओं ने साफ कहा कि जब तक सड़क मरम्मत की ठोस कार्रवाई नहीं होती। उनका विरोध जारी रहेगा.
राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरोध करने को लेकर पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है. पुलिस फोटो-वीडियो देखकर चक्काजाम करने वाले युवाओं की पहचान कर रही है. इधर कांग्रेस अब शुक्रवार को खराब सड़कों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने जा रही है.
नगर की मुख्य सड़कों को लेकर नगरवासियों में खासा आक्रोश है. लोगों का कहना है कि तखतपुर ब्लॉक में विकास के दावे फेल साबित हो रहे हैं. सड़कों पर गड्ढे होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. रोजाना जिम्मेदार इस खराब मार्ग से होकर अपने कार्यालय जाते हैं. इसके बाद भी सड़क की मरम्मत पर कोई सुध नहीं ले रहे हैं. तखतपुर की जनता प्रशासन की उदासीनता का दंश झेल रही है.
गौरतलब है कि ट्रिपल इंजन की सरकार का दावा करने वाली बीजेपी सरकार होने के बाद भी जगह जगह खराब सड़कों की मरम्मत नहीं की जा रही है और बिलासपुर के कई मुख्य मार्गों पर जानलेवा गड्ढे हो गए हैं. और लोग हादसे का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं. लेकिन उसके बाद भी जिम्मेदारों के कानों तक जनता की आवाज नहीं पहुंच रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



