रक्षाबंधन से पहले डबल मर्डर से सनसनी, चाकू से हमला कर दो युवकों की हत्या, पेट में गहरी चोट से गई जान, आरोपी निखिल गिरफ्तार

Sensation due to double murder before Rakshabandhan, two youths killed by knife attack, died due to deep injury in stomach, accused Nikhil arrested

रक्षाबंधन से पहले डबल मर्डर से सनसनी, चाकू से हमला कर दो युवकों की हत्या, पेट में गहरी चोट से गई जान, आरोपी निखिल गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिला के नेवई थाना क्षेत्र में देर रात रक्षाबंधन से एक दिन पहले एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है. जहां एक आरोपी ने चाकू से दो युवकों पर हमला कर मौत को घाट उतार दिया. पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे नेवई थाना अंतर्गत दशहरा भाठा में आरोपी निखिल उम्र 21 साल ने चाकू से हमला कर दो युवकों की हत्या कर दी. मृतकों की पहचान चिंतामणि साहू उम्र 21 साल और गौरव कोसरिया 22 साल के रुप में हुई है. वारदात की जड़ दो-तीन दिन पहले हुई एक मामूली कहासुनी है. मृतकों का विवाद आरोपी के पिता से हुआ था. जिससे आक्रोशित निखिल ने यह कदम उठाया.
इस बात से आक्रोशित होकर आरोपी निखिल ने दोनों युवकों को खोजते हुए दशहरा मैदान के पास पहुंचा. जहां दोनों युवक बैठे हुए थे. जिससे पिता से वाद-विवाद करने की बात को लेकर दोनों पर धारदार चाकू से वार कर फरार हो गए.
वारदात के दौरान चिंतामणि की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि गंभीर रुप से घायल गौरव कोसरिया को अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान गौरव ने भी दम तोड़ दिया. आरोपी ने धारदार चाकू से दो युवकों पर वार कर घायल कर फरार हो गया.
वारदात की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक घायल युवक को अस्पताल भिजवाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. पुलिस आरोपी निखिल को सुपेला से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
सीएसपी ने आगे बताया कि आरोपी निखिल के पिता के साथ दोनों युवकों का विवाद हुआ था. जिसके बाद आक्रोशित आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया. मृतक गौरव कोसरिया पर कई मामले दर्ज है. थाने का गुंडा बदमाश था. गौरव कोसरिया पूर्व में अपचारी बालक के रुप में हत्या के मामले में जेल जा चुका था. फिलहाल नेवई पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB