छत्तीसगढ़ में शर्मनाक, डॉक्टर और स्टाफ गायब, घंटों तड़पती रही गर्भवती महिला ने अस्पताल फर्श पर बच्चे को दिया जन्म, खुद की सफाई
Shameful in Chhattisgarh, doctor and staff missing, pregnant woman kept suffering for hours, gave birth to child on hospital floor, explained herself
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से ऐसी घटना सामने आई है. जिसने सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत उजागर कर दी है. भटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए पहुंची. लेकिन वहां डॉक्टर और स्टाफ मौजूद नहीं थे.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला प्रसव पीड़ा से कराहते हुए अस्पताल के परिसर में घंटों पड़ी रही. आसपास कोई चिकित्सक या नर्सिंग स्टाफ नजर नहीं आया. प्रसव में देरी से हालत नाजुक हो सकती थी. लेकिन मजबूरी में महिला ने अस्पताल के फर्श पर ही बच्चे को जन्म दे दिया.
सबसे दर्दनाक पहलू यह था कि प्रसव के बाद भी कोई मदद के लिए आगे नहीं आया. महिला ने खुद अपने आस-पास का फर्श साफ किया. यह नजारा न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही की मिसाल है. बल्कि मानवीय संवेदनाओं की कमी को भी दिखाता है.
गंभीर लापरवाही के बावजूद गनीमत रही कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब भटगांव स्वास्थ्य केंद्र में इस तरह की लापरवाही हुई है. लंबे समय से यहां डॉक्टरों की गैरहाजिरी और सुविधाओं की कमी की शिकायतें मिलती रही हैं.
इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय पर डॉक्टर और स्टाफ मौजूद रहते. तो महिला को यह अपमानजनक स्थिति नहीं झेलनी पड़ती. स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग की है और कहा कि इस तरह की लापरवाही से लोगों की जान भी जा सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



