गरीबों के निवाले पर डाका डाल रहे दुकानदार, राशन के बदले नगदी रुपया, बीजेपी कार्यकर्ता कर रहा खुलेआम हेराफेरी, जिले मे अवैध व्यापार!

Shopkeepers are robbing the poor of their food, giving cash instead of ration, BJP workers are openly doing fraud, illegal trade in the district!

गरीबों के निवाले पर डाका डाल रहे दुकानदार, राशन के बदले नगदी रुपया, बीजेपी कार्यकर्ता कर रहा खुलेआम हेराफेरी, जिले मे अवैध व्यापार!

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले मे खुलेआम गरीबो के निवाले पर डाका डाला जा रहा है. खाद्य विभाग की लापरवाही और संरक्षण में सरकारी राशन में जमकर खुलेआम हेरा फेरी की जारी है. गरीबों को दिए जाने वाले राशन के बदले दुकानदार हितग्राहियो को नगद पैसा देते हुथा पुरा नजारा कैमरे में कैद हो गया है. इस मामले में दुकानदार ने खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताकर किसी और बात के बदले हितग्राही को पैसा देने की बात कबूली! हालाँकि मामले मे कैमरे के सामने बात करने से इंकार करते हुए अपने अध्यक्ष से बात करवा कर मामले को दबाने की भी कोशिस की.
मिडिया रिपोएट्स के मुताबिक नाम ना छापने की शर्त मे सूत्रों के हवाले से पुख्ता वीडियो के साथ सामने आया  मामला बिलासपुर के तालपारा वार्ड क्रमांक 25 मे संचालित  अन्नपूर्णा प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार का है. जहां गरीबो को दिये जाने वाले राशन के एवज मे नगद भुगतान किया जा रहा है. खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताने वाले दुकानदार गोविंद नायडू ने भी वीडियो की सत्यता की पुष्टि करते हुए राशन के बदले पैसा देने से साफ इंकार किया है.
वही सूत्र का दावा है कि खाद्य विभाग के संरक्षण मे सरकारी राशन दुकानों मे जमकर हेराफेरी और काला बाजारी की जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक राशन मे चावल की हेराफेरी के लिए सिडिकेट का सिस्टम काम कर रहा है. राशन दुकानो से लेकर खुलेबजार मे चावल का अवैध व्यापार किया जा रहा है. जो बड़े दुकानों और गोदामो से होकर राइस मिलो मे जाकर खत्म होता है. अब देखना होगा की इस मामले मे जिम्मेदार विभाग के अधिकारी कितनी गंभीरता से इस मामले की जांच करते हैं.
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले लोगो को मुफ्त में चावल और सस्ती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने का किया जा रहा है. लेकिन दुकानदारों द्वारा जनता के चावल पर निशाना साधकर उसकी अफरा-तफरी की जा रही है.
बिलासपुर जिले समेत प्रदेशभर में इन दिनों शासकीय उचित मूल्य दुकान का भौतिक सत्यापन का कार्य किया जा रहा है. जिसके तहत दुकानों के लिखा-जोखा की जांच अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर की जा रही है. एक महीने पहले ही इन दुकानदारों को भौतिक सत्यापन की जानकारी दे दी गई थी. जिसके बाद संचालकों द्वारा स्टॉक रिकॉर्ड को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है. लेकिन इस दौरान शहर के कई राशन दुकान संचालक इस बात का भरपूर फायदा उठा रहे है.. आरोप है कि जांच के नाम पर खाद्यान्न सामग्री बांटना छोड़कर उसका पैसा दिया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

महिला सचिव और पूर्व सरपंचों ने किया PDS घोटाला, FIR दर्ज

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत आवंटित चावल के वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है.. सरगुजा कमिश्नर के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा की गई जांच के बाद जनपद उपाध्यक्ष पवन जायसवाल की पत्नी (सचिव) सीमा जायसवाल सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत बेबदी में पदस्थ पंचायत सचिव सीमा जायसवाल पर आरोप है कि उन्होंने हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर PDS का चावल खुद हड़प लिया. इस गबन में पूर्व सरपंच जगमति, पूर्व सरपंच पति जीतलाल, सहायक विक्रेता संतोष पण्डो और तौलक कन्हैया लाल भी शामिल हैं.
सरगुजा संभाग कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए. इसके बाद रघुनाथनगर थाना में सीमा जायसवाल सहित 5 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB