सिंगर रुप कुमार राठौड़ का रायपुर में होने वाला कार्यक्रम दूसरी बार रद्द, एयरपोर्ट से वापस लौटे; आयोजकों ने लौटाए पैसे, जानिये वजह
Singer Roop Kumar Rathod's Raipur concert was cancelled for the second time, he returned from the airport; organizers returned the money, find out why.
रायपुर : राजधानी रायपुर में होने वाला रुप कुमार राठौड़ का शो लगातार दूसरी बार रद्द हो गया है. जानकारी के मुताबिक 1 अक्टूबर को ‘साउंड ऑफ सोल’ के सीजन 3 में राठौड़ आने वाले थे. ये कार्यक्रम इनडोर स्टेडियम में शाम 7 बजे से कार्यक्रम शुरू होने वाला था. इस बार ये कार्यक्रम खासतौर पर देश के सैनिकों और सुरक्षा बलों को समर्पित था. सब कुछ तय हो चुका था.
राठौड़ मुंबई से रायपुर के लिए उड़ान भरने के लिए मुंबई एयरपोर्ट भी पहुंच चुके थे. लेकिन सही समय पर स्टेडियम खाली नहीं हो पाया. यहां सुबह तक गरबा चलता रहा. आयोजकों को करीब दोपहर तीन बजे स्टेडियम मिला. जिसके चलते आयोजकों को तैयारी का मौका ही नहीं मिल पाया. राठौड़ को वापस घर लौटना पड़ा. इस चैरिटी कार्यक्रम की करीब 400 टिकट बिक चुकी थी.
आयोजकों ने बताया टिकट के पैसे लौटाए जा रहे हैं. जिन भी लोगों ने टिकट ली थी उन्हें आगे शो में फ्री में एंट्री दी जाएगी. हालांकि शो अब कब होगा इस बारे में अब तक कोई तारीख तय नहीं हो पाई है. हालांकि इस पर जल्द फैसला हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



