एक ऑक्सीजन थेरेपी लीजिए, 65 वर्ष की उम्र में भी 25 साल के हो जाएंगे जवान, इजराइली मशीन का कमाल, आरोपी पति-पत्नी ने ठगे 35 करोड़
Take an oxygen therapy you will become 25 years younger even at the age of 65 Israeli machine is amazing accused husband and wife cheated 35 crores
कानपुर : आपकी उम्र 45, 50, 60 या इससे ज्यादा है और आप जवान बनना चाहते हैं तो घबराइए नहीं, एक मशीन की थैरेपी से आपकी उम्र आधी हो जाएगी. अगर यह बात कोई आपसे भी कह रहा है तो समझ लीजिए कि आप ठगी का शिकार हो रहे हैं. यूपी के कानपुर में एक ‘बंटी-बबली’ ने लोगों को जवान बना देने का झांसा देकर 35 करोड़ की ठगी कर डाली. शातिरों ने 60 साल की उम्र के लोगों को इजराइल की मशीन से ऑक्सीजन थैरेपी देकर 25 साल की उम्र कर देने का दावा कर सैकड़ों लोगों को चूना लगा दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक 65 साल के बुजुर्ग को इजराइल के वैज्ञानिकों द्वारा बनी मशीन से 25 साल का नौजवान बनाने का झांसा देकर शातिरों ने जालसाजी की गई. जिसका शिकार अब तक सैकड़ों लोग हो चुके हैं. इस बात का खुलासा तब हुआ. जब लोग थैरेपी देने वाली मशीन के सामने बैठे. उन्हें अहसास हुआ कि वे ठगी का शिकार हो गए हैं. जिसके बाद एक पीड़ित ने कानपुर पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत की और किदवई नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया.
स्वरुप नगर निवासी रेनू सिंह चंदेल ने बताया कि राजीव कुमार दुबे और उनकी पत्नी रश्मि दुबे कानपुर के स्वरुप नगर में रहेते हैं और साकेत नगर में किराए पर मकान लेकर ‘रिवाइवल वर्ड’ के नाम से क्लिनिक चला रहे हैं. आरोपियों ने बताया कि दोनों ने बहुत ही शातिराना अंदाज से इस बात को प्रचारित किया कि इजराइली वैज्ञानिकों द्वारा बनी मशीन से बुजुर्गों को नौजवान बनाया जाता है.
इसके बाद शुरु हुआ ठगी का खेल. लोगों को एक वीडियो दिखाकर बताया गया कि इजराइल में वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च किया. जिसमें 64 साल से अधिक उम्र के 35 लोगों को पांच दिन तक प्रेसराइज्ड चैंबर में ऑक्सीजन थेरेपी दी गई. तीन महीने बाद जो नतीजे चौंकाने वाले थे. सभी की उम्र 25 साल की हो गई. साथ ही एक मशीन को दिखाया गया जिसकी कीमत 25 करोड़ बताई गई. इस वीडियो को दिखाकर दोनों ने शहर के बुजुर्गों को फंसाया.
शिकायतकर्ता रेनू चंदेल का आरोप है कि राजीव और रश्मि ने दो स्कीम बताई पहली स्कीम 6 हजार रुपए की थी. जिसमें 10 ऑक्सीजन बार, एक एचटी वाट, एक हाइड्रा दी जाएगी. दूसरी स्कीम 90 हजार रुपए की थी, 10 ऑक्सीजन बार, 60 एचटी वाट, 3 हाइड्रा. दोनों ने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में इसकी डिमाडं इतनी बढ़ेगी कि 90 हजार वाले स्कीम की कीमत 3 लाख से भी ज्यादा हो जाएगी. डिमांड इतनी बढ़ेगी कि लोग लाइन में लगे होंगे. साथ ही चैन सिस्टम के तहत अपने नीचे कस्टमर जोड़ने पर छोट और रिवॉर्ड भी मिलेगा. जवान होने के झांसे में आकर रेनू ने 150 लोगों को अपने अंडर जोड़ा और 6 हजार के हिसाब से 9 लाख दिए. साथ साढ़े तीन लाख बिज़नेस सेटअप के लिए दिया.
रेनू और उनके साथियों ने इस संस्था से संपर्क किया. इसके बाद 64 साल से ज्यादा उम्र के 35 लोगों को प्रेशराइज चेंबर में पांच दिन तक शुद्ध ऑक्सीजन दी गई. आरोपियों का दावा था कि तीन महीने में उनकी उम्र 25 साल हो जाएगी.
इस मामले की शिकायतकर्ता रेनू ने बताया कि आरोपियों ने मशीन को इजराइल से 25 करोड़ रुपये में खरीदने की बात कही है. और दो स्कीमों में 6 लाख और 90 हजार रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव दिया. इसके साथ ही स्कीम से अन्य लोगों को जोड़ने पर रिवॉर्ड और 50 आईडी एक साथ जोड़ने वालों को गिफ्ट हैंपर देने की बात कही गई. इस पर उन्होंने 150 आईडी के लिए 9 लाख और कारोबार को बढ़ाने के लिए 3.50 लाख रुपये निवेश किए.
पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने एक साल में 3.50 लाख रुपये और 2.10 लाख रुपये प्रॉफिट देने का भरोसा दिलाया. साल भर बाद आरोपियों ने 1.75 लाख रुपये वापस किए. पैसे वापस मांगने पर उन्होंने प्लांट का काम जल्दी शुरु होने की बात कही.
रेनू के मुताबिक इस दौरान आरोपियों ने लोगों से करीब 35 करोड़ रुपये ले लिए, लेकिन न तो उन्हें ऑक्सीजन बार दिया गया और न ही HBOAT (Hyperbaric Oxygen Therapy) की सुविधा दी गई. जानकारी मिली है कि आरोपियों ने नकली प्लांट तैयार किया है. और वे करोड़ों की धोखाधड़ी कर विदेश भागने की फिराक में हैं. दोनों के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए रेड कार्नर नोटिस भी जारी किया जा रहा है. फिलहाल UP पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



