नाले में मिली युवक की लाश, इलाके में दहशत का माहौल, कत्ल या हादसा, लोगों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच
The body of a young man was found in the drain, panic spread in the area, murder or accident, people suspected murder, police is investigating the case
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में चिंगराजपारा मुक्ति धाम के सामने एक नाले से शव बरामद हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला गया. यह मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा चिंगराजपारा नाले का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शाम को सरकंडा पुलिस को खबर मिली कि एक व्यक्ति की लाश मुक्तिधाम के बगल स्थित नाले में पड़ी हुई है. खबर पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची. और व्यक्ति की डेड बॉडी को बाहर निकाला गया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में व्यक्ति की शिनाख्ती सीपत थाना क्षेत्र के बरेली निवासी अमित वस्त्रकार के रुप में हुई है
इधर घटना की खबर पुलिस द्वारा मृतक व्यक्ति के परिजनो को दे दी गई है और डेड बॉडी को सिम्स हॉस्पिटल पीएम के लिए भेज दिया गया. मृतक अमित वस्त्रकार ड्राइवर है. जो वर्तमान में तेलीपारा स्थिति एमराल्ड होटल में ड्राइवर का काम करता था और पुराना बस स्टैंड में ही अस्थाई तौर पर रहकर अपना जीवन यापन कर रहा था
लेकिन मृतक घटना स्थल कैसे पहुंचा? और उसकी मृत्यु कैसे हुई? इस सवाल का जवाब अब तक किसी के पास नही है.. ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि नशाखोरी के दौरान नाले में गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है या फिर काफी सोच समझकर व्यक्ति को मौत के घाट उतारा गया है. इस मामले में सरकंडा पुलिस सभी तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। मामले में पुलिसिया जांच के बाद ही अमित वस्त्रकार के मौत की असल वजह साफ़ हो सकेगी.
अगर सूत्रों की माने तो अमरैय्या चौक चिंगराजपारा मधुबन के पास देर शाम से ही नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है. जहा देर रात तक जमकर नशाखोरी होती है. मुख्य सड़क से अंदर नाले के आसपास खाली जगहों में ग्रुप में नशेड़ी जमकर नशा करते हैं. जिससे राहगीरों को डर के साए में वहाँ से गुजरना पड़ता है. जिसको लेकर स्थानीय पुलिस भी गंभीरता नही दिखाती है. जिसकी वजह से दिन ब दिन उक्त जगह नशेड़ियों का सुरक्षित अड्डा बन गया है. जिसको लेकर स्थानीय पुलिस को छापेमारी कार्यवाही करने की जरुरत समझी जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



