केनाल में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश, डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव निकाला बाहर, फैली सनसनी, हत्या या हादसा?, जांच में जुटी पुलिस

The body of an unidentified youth was found floating in a canal. The NDRF team rescued the body, causing a sensation. Was it murder or accident? Police are investigating.

केनाल में तैरती मिली अज्ञात युवक की लाश, डीडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर शव निकाला बाहर, फैली सनसनी, हत्या या हादसा?, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा अंचल दर्री क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सीएसईबी पावर प्लांट केनाल के पास हसदेव नदी में एक अज्ञात युवक की लाश तैरते दिखी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालने का प्रयास किया. लेकिन कामयाबी नही मिली. आखिरकार नगर सेना के डीडीआरएफ की टीम के साथ रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने मृतक के शव को मर्च्युरी में रखवाते हुए पहचान कार्रवाई शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह लोगों की आवाजाही चल रही थी. इसी दौरान कुछ लोगों की नजर पानी में तैर रही लाश पर गई. यह खबर देखते ही देखते क्षेत्र में फैल गई. लोग भारी संख्या मे मौके पर इकठ्ठा हो गए. 
खबर मिलने के बाद दर्री पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस शव को बाहर निकालने जुट गई, लेकिन ज्यादा फिसलन और अंधेरा हो जाने की वजह से शव को बाहर निकाल पाना संभव नही था. लिहाजा नगर सेना के डीडीआरएफ को खबर दी गई. देर शाम डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने टीम के साथ शव को बाहर निकालने रेस्क्यू शुरू कर दिया. आखिरकार घंटों मशक्कत के बाद शव को बरामद किया गया.
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की. लेकिन लोगों ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया. बहरहाल मृतक के शव को कटघोरा के मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया गया. पुलिस मृतक की पहचान कार्यवाही में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t