दोस्ती कर बहन को मुंबई भगा ले गया ब्वॉयफ्रेंड, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ा, घर लौटने पर भाई ने पत्थर से कुचला, हत्या को एक्सीडेंट दिखाया, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

The boyfriend befriended his sister and took her to Mumbai, abandoned her when she became pregnant, and when she returned home, her brother crushed her with a stone, presenting the murder as an accident. Two accused arrested, one absconding.

दोस्ती कर बहन को मुंबई भगा ले गया ब्वॉयफ्रेंड, प्रेग्नेंट होने पर छोड़ा, घर लौटने पर भाई ने पत्थर से कुचला, हत्या को एक्सीडेंट दिखाया, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

महासमुंद/कोमाखान : महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बहन को भगा ले जाने की पुरानी रंजिश में आरोपियों ने युवक की बेरहमी से हत्या कर दी और मामले को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में पूरी सच्चाई सामने आ गई. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक आरोपी अब भी फरार है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कुसमी निवासी चितरंजन पटेल के साथ 3 मई को मारपीट की घटना हुई थी. उसकी मां लीला बाई पटेल ने कोमाखान थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम लामीसरार स्थित मुर्गी फार्म के पास दीपेश साहू, कुंजन साहू और उनके साथियों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी. गंभीर रूप से घायल चितरंजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान 22 मई को उसकी मौत हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या की धारा जोड़ दी.
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची थी. बताया गया कि चितरंजन का प्रेम संबंध आरोपी दीपेश साहू की बहन से था. नवंबर 2023 में वह लड़की को लेकर मुंबई चला गया था. इस घटना को लेकर आरोपी और उसका परिवार नाराज था.
मुंबई में रहने के दौरान लड़की की नजदीकियां चितरंजन के एक दोस्त से बढ़ गई थीं और वह गर्भवती हो गई थी. इसके बाद चितरंजन लड़की को वहीं छोड़कर वापस गांव लौट आया. हालांकि आरोपी पक्ष इस घटना को लेकर लगातार नाराज था और बदला लेने की फिराक में था.
15 अप्रैल को आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चितरंजन की हत्या की योजना बनाई. जब चितरंजन पटेल बाइक से एक शादी समारोह से लौट रहा था. तब लामीसरार मुर्गी फार्म मोड़ के पास आरोपियों ने उसे रोक लिया. इसके बाद आरोपियों ने उसे कब्रिस्तान के पास ले जाकर डंडों से बेरहमी से पीटा. जब वह बेहोश हो गया. तब उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया. बाद में शव को बिजली के खंभे के पास छोड़ दिया गया ताकि मामला सड़क हादसे जैसा लगे.
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई अहम सबूत मिले. जिससे हत्या की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी. कोमाखान पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी दीपेश साहू और कुंजन साहू को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. तीसरे आरोपी की तलाश जारी है.
इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया. चितरंजन की मौत के बाद ग्रामीण और परिजन बड़ी तादाद में कोमाखान थाना पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. ग्रामीणों का कहना था कि शुरुआती शिकायत के बाद अगर पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करती तो युवक की जान बचाई जा सकती थी. ग्रामीणों ने थाना परिसर में प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी थी. बाद में बागबाहरा एसडीओपी अजय सहनकर त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और हत्या की धारा जोड़कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ. फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है.
आरोपी
कुंजन साहू पिता बालूराम साहू उम्र 25 साल
दीपेश साहू पिता भुनेश्वर साहू उम्र 24 साल
दोनों निवासी ग्राम बकमा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t