बछड़े को रौंद कर भाग रही कार, मां ने दूसरी गायों के साथ दौड़कर रोका, चालक ने दिखाई क्रूरता तो दिखा ममता और साहस का अनोखा नजारा

The car was running away after trampling the calf, the mother ran with other cows to stop it, when the driver showed cruelty, a unique scene of affection and courage was seen

बछड़े को रौंद कर भाग रही कार, मां ने दूसरी गायों के साथ दौड़कर रोका, चालक ने दिखाई क्रूरता तो दिखा ममता और साहस का अनोखा नजारा

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में सुभाष चौक पर हुई एक दिल को छू लेने वाली घटना ने हर किसी का ध्यान खींचा. एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से एक बछड़े को टक्कर मार दी और उसे रौंदते हुए फरार होने की कोशिश की. लेकिन बछड़े की मां और दूसरी गायों ने जो किया. उसने हर किसी को भावुक कर दिया.
घटना के बाद बछड़े की मां ने फौरन कार का पीछा करना शुरु कर दिया. उसकी पुकार पर दूसरी गायें भी साथ हो लीं. कार को रोकने के लिए गायों का झुंड लगातार उसे घेरने की कोशिश करता रहा. आखिरकार गायों ने अपनी एकता से कार को रुकने पर मजबूर कर दिया. यह ममता और हिम्मत की ऐसी मिसाल है. जिसे देख वहां मौजूद लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े.
जैसे ही कार रुकी. वहां मौजूद लोगों ने मिलकर बछड़े को कार के नीचे से बाहर निकाला. घायल बछड़े की हालत देखकर उसकी मां बेचैन हो गई. वह लगातार अपने बच्चे के पास खड़ी रही. मानो उसकी ममता उसे जीवित रखने की ताकत दे रही हो. इस दौरान अन्य गायें भी वहां खड़ी रही. जैसे वे इस कठिन समय में बछड़े की मां को सहारा दे रही हो.
घटना का पूरा वीडियो पास की एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में बछड़े की मां की ममता और गायों की एकता ने हर किसी को भावुक कर दिया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग गायों की संवेदनशीलता और हिम्मत की तारीफ़ करते हुए इसे इंसानों के लिए एक सीख बता रहे हैं.
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह घटना इंसानों और जानवरों के बीच के भावनात्मक रिश्ते को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि ममता और सुरक्षा का भाव सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं है. जानवरों में भी अपनी संतानों के लिए गहरी संवेदनाएं होती हैं.
घटना के बाद घायल बछड़े का इलाज कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि वह अब खतरे से बाहर है. इस घटना ने न सिर्फ रायगढ़ के लोगों को झकझोर दिया. बल्कि उन्हें जानवरों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी भावनाओं को समझने का एक अहम मेसेज भी दिया.
इधर उक्त घटना के दौरान कार में बैठी महिला तो बाहर आ गई पर कार चालक बाहर नहीं निकला. वही दूसरी तरफ पुलिस के आने पर आरोपी कार चालक को हिरासत में लिया गया है. कार जनपद सदस्य की बताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI