जलाशय में युवती ने लगाई छलांग, युवकों ने बचाया, रोते हुए बोली- अब किसी पर भरोसा नहीं, मुझे कान्हा के पास जाना है
The girl jumped into the reservoir, the young men saved her, she said crying- now I don't trust anyone, I have to go to Kanha
बालोद : बालोद जिले के तांदुला जलाशय में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती ने अचानक छलांग लगा दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जलाशय के पास मौजूद कुछ युवकों ने फौरन समझदारी दिखाते हुए जलाशय में कूदकर युवती की जान बचाई.
मिली जानकारी के मुताबिक बालोद थाना क्षेत्र की निवासी गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे घर से निकली थी. परिजन खेत और मजदूरी के काम में बीजी थे. शाम तक जब वह नहीं लौटी। तो परिजन चिंतित हो गए. इसी बीच शाम करीब 5:30 बजे वह तांदुला जलाशय पहुंची, जो घर से करीब 14 किलोमीटर दूर है. वहां उसने दीवार से नीचे उतरकर जलाशय में छलांग लगा दी.
संयोग से उसी समय कुछ स्थानीय युवक इवनिंग वॉक के लिए निकले थे. उन्होंने युवती को जल में डूबते देखा और बिना देर किए उसे बाहर निकाला। इसके बाद फौरन पुलिस और एम्बुलेंस को खबर दी गई. युवती को बेहोशी की हालत में फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
अस्पताल में जब पुलिस ने युवती से पूछताछ की गई तो वह लगातार रोती रही और भावुक होकर बोली -“अब किसी के ऊपर भरोसा नहीं रहा. मैंने पैसे दिए. सहयोग किया। फिर भी मुझ पर यकीन नहीं किया. अब मुझे अब कान्हा के पास जाना है.”
इस बयान से यह इशारा मिल रहा है कि युवती किसी भावनात्मक धोखे या विश्वासघात से आहत थी. जिसके चलते उसने यह कदम उठाया. थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि परिजनों को खबर दे दी गई है और फिलहाल युवती का इलाज चल रहा है. यह जांच की जा रही है कि वह तांदुला जलाशय तक पैदल आई थी या किसी वाहन से। घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



