होटल का मैनेजर कैश काउंटर में रखी रकम लेकर हुआ फरार, पुलिस ने आरोपी सुभाष अग्रवाल को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

The hotel manager absconded with the money kept in the cash counter, the police arrested the accused Subhash Aggarwal and sent him behind bars

होटल का मैनेजर कैश काउंटर में रखी रकम लेकर हुआ फरार, पुलिस ने आरोपी सुभाष अग्रवाल को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

रायगढ़ : उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे संपत्ति संबंधी अपराधो पर अकुंश लगाने के लिए चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के काम से पिछले 4 महीने से फरार चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने मे कामयाबी मिली है. 
मिली जानकारी के मुताबिक 15 सितम्बर 2024 को प्रार्थी विक्रम सिंह ठाकुर पिता परमानंद ठाकुर उम्र 35 साल निवासी सेक्टर 3 प्रोफेसर कॉलोनी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका खुद का साइ पैलेस के नाम से होटल और लाज है. यह अपने कर्मचारियों को हर महीने 15 तारीख को मासिक वेतन देता है. इसलिए होटल के कैश काउंटर में 20,000 रुपए रखा था जिसे दिनांक 10 सितम्बर 2024 के रात 9 बजे से 11 सितम्बर 2024 के 11:30 बजे के बीच होटल का मैनेजर सुभाष अग्रवाल कैश काउंटर में रखे ₹20000 को चोरी कर भाग गया.
प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 376/2024 धारा 306 भारतीय न्याय संहिता दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले की जांच के दौरान लगातार आरोपों की पता तलाश की जा रही थी. आरोपी के निवास स्थान पर भी दबिश दी गई थी. लेकिन शातिर आरोपी अपने निवास स्थान से फरार था.आरोपी के मोबाइल नंबर का लगातार लोकेशन ली जा रही थी. लोकेशन के आधार पर आरोपी की पता तलाश के लिए टीम बनाकर अंबिकापुर भेजी गई थी. जहां से आरोपी को पकड़कर थाना तलब कर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी जुर्म करना कबूल किया. आरोपी को 27 फरवरी 2025 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.
आरोपी
सुभाष अग्रवाल पिता हरिकिशन अग्रवाल उम्र 34 साल निवासी ग्राम सरिया थाना सरिया जिला रायगढ़ छत्तीसगढ
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI