गुमशुदा की तलाश जारी, मायके जाने निकली महिला अब तक नहीं पहुंची, परिवार जनों ने लिखाई गुमशुदगी की रिपोर्ट
The search for the missing continues, the woman who left to go to her mother's house has not yet arrived, the family members have filed a missing report
खैरागढ़ : खैरागढ़ ब्लॉक के ग्राम बढ़ईटोला निवासी योगेश वर्मा ने थाना पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी मां बसंती बाई 16 मार्च को मायके (बिच्छी टोला) जाने के नाम पर निकली थी. लेकिन वह मायके बिच्छी टोला नहीं पहुंची है. और न ही किसी अन्य रिश्तेदार के घर है.
शिकायत के आधार पर खैरागढ़ थाना में मामला दर्ज कर महिला बसंती बाई की पतासाजी शुरु कर दी है. योगेश वर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी मां के पास मोबाइल है जो बंद बता रहा है. उनकी चेहरा गोल और रंग गोरी है. उन्होंने दोनों हाथ में प्लास्टिक चूड़ी पहनी है. और बाय हाथ के हथेली के ऊपर गोदना बना हुआ है. उनकी मां 5वी तक पढ़ी हुई है. और वह छत्तीसगढ़ भाषा बोलती है.
योगेश वर्मा अपनी मां की जानकारी मोबाइल नंबर 83056 14042, 95896 68400 पर बताने वाले को उचित इनाम देने की घोषणा की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



