बच्चों को घटिया भोजन देने पर अधीक्षिका सस्पेंड, मिड-डे मील में मरी छिपकली मिलने पर प्रधानपाठिका समेत 5 निलंबित, एफआईआर के आदेश!
The superintendent was suspended for providing poor quality food to the students. Five persons including the headmistress were suspended after a dead lizard was found in the mid-day meal. FIR was ordered.
बच्चों को घटिया भोजन देने पर अधीक्षिका सस्पेंड
बीजापुर : बीजापुर जिले के कुटरु में स्थित एक आदिवासी छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. छात्रावास की अधीक्षिका छात्राओं को लगातार घटिया और पोषणहीन भोजन परोसने के गंभीर आरोप लगे हैं. बस्तर कमिश्नर ने कुछ समय पहले अपने दौरे के दौरान इस आश्रम की अधीक्षिका शांति कश्यप को भोजन मे सुधार के लिए कहा था. बावजूद इसके छात्रावास की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. छात्राओं को दिए जा रहे भोजन में गुणवत्ता की भारी कमी पाई गई. और बच्चियों को लगातार जली हुई दाल, रोटी के अलावा कम मात्रा में चावल दिया जा रहा था.
कमिश्नर की टीम ने एक बार फिर जब आश्रम का निरीक्षण किया तो स्थिति बेहद चिंताजनक मिली. इसके बाद कमिश्नर ने अधीक्षिका शांति कश्यप को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
मिड-डे मील में मरी छिपकली मिलने पर प्रधानपाठिका समेत 5 निलंबित, एफआईआर के आदेश!
बलरामपुर : बलरामपुर जिले की ग्राम पंचायत गजाधरपुर स्थित तुरी पानी प्राथमिक शाला में मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) के दौरान बच्चों की थाली में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया. मिड-डे मील में मरी छिपकली मिलने पर प्रधानपाठिका समेत 5 निलंबित कर कर दिया गया.
जैसे ही यह घटना सामने आई, जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की. बच्चों की सेहत और जीवन से जुड़ा गंभीर मामला मानते हुए कलेक्टर ने जांच टीम गठित कर दी. प्रधानपाठिका सरस्वती गुप्ता को निलंबित किया गया. भोजन तैयार करने वाले 3 रसोइयों को हटाया गया. स्व-सहायता समूह को स्कूल से अलग किया गया.
कलेक्टर ने कहा कि “यह घटना बेहद गंभीर है, क्योंकि मामला बच्चों के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा है। किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सभी स्कूलों में मिड-डे मील की निगरानी बढ़ाई जाएगी. भोजन तैयार करने वालों को स्वच्छता और सुरक्षा मानकों की ट्रेनिंग दी जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



