राजधानी में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, पुलिस ने 2 नाबालिग समेत 3 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Theft by breaking the lock of an empty house in the capital, police arrested 3 vicious accused including 2 minors and sent them behind bars
रायपुर : पुरानी बस्ती के भाठागांव स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार कर लिए गए हैं. इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं. इनसे चोरी के जेवरात चांदी के सिक्के कुल कीमत 2,00,000/- जब्त कर लिए गए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक खल्लारी नगर गौशाला के पीछे भाठागांव निवासी महेन्द्र तिवारी ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 10 फरवरी की शाम 5 बजे अपने घर में ताला लगाकर सपरिवार इन्द्रप्रस्थ सरोना गया था. अगले दिन सुबह पड़ोसी ने बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है और कुछ लोग छत से कुदकर भागते हुए देखे गये हैं.
जब महेन्द्र तिवारी ने आकर देखा तो घर के बाहर का मेन गेट और अंदर के दरवाजे का ताले टूटे हुए थे. कमरे में रखी आलमारी खुली और लॉकर व दराज में रखे जेवरात एवं चांदी का सिक्के नहीं थे. इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 39/25 धारा 305, 331(4) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया
चोरी की उक्त वारदात को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर.पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश देवांगन, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना प्रभारी पुरानी बस्ती को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर घटना के बारे में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया.
टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के मामलों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के बारे में भी जानकारी इकठ्ठा किया जा रहा था.
पुरानी बस्ती पुलिस चोरों को तलाश कर रही थी. इसी दौरान मुखबीर की खबर पर टिकरापारा निवासी हिमेन्द्र ठाकुर उर्फ आर्यन को जो चोरी के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है. को अन्य लड़को के साथ घटना स्थल पास देर रात संदिग्ध हालत में देखा गया था. उसे पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर हिमेन्द्र ठाकुर उर्फ आर्यन अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर चोरी कबूल किया. इस पर दोनों लड़को को भी पकड़ा गया. और तीनों से पूरा सामान जप्त कर लिया गया.
इनमें आरोपी हिमेन्द्र ठाकुर उर्फ आर्यन और एकनाबालिग पहले भी चोरी/नकबजनी के मामलों में जेल जा चुके थे.
गिरफ्तार आरोपी
01. हिमेन्द्र ठाकुर उर्फ आर्यन पिता स्व. इन्द्र कुमार ठाकुर उम्र 18 साल निवासी यादव मोहल्ला टिकरापारा थाना टिकरापारा रायपुर
दो नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



