गणेश चतुर्थी पर 400 किलो RDX से मुंबई में बम धमाके की धमकी, ज्योतिष अश्विनी नोएडा से गिरफ्तार, फिरोज को फंसाने की साजिश फेल

Threat of bomb blast in Mumbai with 400 kg RDX on Ganesh Chaturthi, astrologer Ashwini arrested from Noida, conspiracy to implicate Firoz failed

गणेश चतुर्थी पर 400 किलो RDX से मुंबई में बम धमाके की धमकी, ज्योतिष अश्विनी नोएडा से गिरफ्तार, फिरोज को फंसाने की साजिश फेल

मुंबई : आर्थिक नगरी मुंबई में अनंत चतुर्दशी के दिन आतंकी हमला करने की धमकी देने वाले अश्विनी नाम के शख्स को नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. जिसने खुद को एक जिहादी संगठन का सदस्य बताया था और शहर में बम धमाकों की धमकी दी थी. आरोपी ने अपने आपको ज्योतिष बताया है. नोएडा पुलिस ने इस मामले में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आरोपी को नोएडा से धर दबोचा और उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है. आगे की कार्रवाई मुंबई पुलिस करेगी.
आरोपी अश्विनी कुमार सुप्रा उम्र 50 साल मूल रुप से बिहार के पाटलिपुत्र का रहने वाला है. और पिछले पांच सालों से नोएडा में रह रहा था. सूत्रों के मुताबिक अश्विनी खुद को ज्योतिषी बताता है. उसकी गिरफ्तारी नोएडा के सेक्टर-113 से  हुई है.  इस शख्स ने मुंबई पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर गुरुवार को लश्कर-ए-जिहादी के नाम से एक खतरनाक धमकी भेजी थी. जिसमें मुंबई को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी.
बताया जा रहा है कि यह पूरी साजिश अश्विन ने फिरोज को फंसाने के लिए रची थी. अश्विनी ने फिरोज के नाम से मुंबई में एक धमकी भरा व्हाट्सएप मैसेज भेजा था. अश्विनी के पास से 7 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 6 मेमोरी कार्ड होल्डर, 1 सिम स्लॉट एक्सटर्नल, 2 डिजिटल कार्ड, 4 सिम कार्ड होल्डर और 1 मेमोरी कार्ड होल्डर बरामद किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर संदेश भेजा था. जिसमें ऐसा दावा किया  था कि लश्कर-ए-जिहादी के 14 आतंकी शहर में आ चुके हैं और 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल कर बड़े धमाके की साजिश रच रहे हैं.  मुंबई में कई गाड़ियों में बम रखे गए हैं. जिनमें 400 किलो आरडीएक्स का इस्तेमाल होगा. उसने कहा कि ये धमाके पूरे शहर को हिलाकर रख देंगे और करीब एक करोड़ लोग इसकी चपेट में आएंगे. इस धमकी में उसने लिखा था कि  34 गाड़ियों में 34 'ह्यूमन बम' लगाए गए हैं. इस धमकी ने पूरे मुंबई में खौफ का माहौल पैदा कर दिया था.
कड़ी मशक्कत के बाद थाना सेक्टर 113 इलाके में रहने वाले आरोपी अश्विनी को नोएडा की स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया. नोएडा पुलिस ने आरोपी को मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया है जो आगे की जांच करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t