तंत्र-मंत्र के दौरान स्क्रैप कारोबारी समेत 3 की संदिग्ध मौत, तांत्रिक बोला- 5 लाख को 2.5 करोड़ बना दूंगा, नींबू देकर कमरे में किया बंद!
Three people, including a scrap dealer, died under suspicious circumstances during a ritual. The witch doctor claimed he would convert 5 lakhs into 2.5 crores and locked them in a room after giving them lemons.
कोरबा : कोरबा शहर में बुधवार देर रात वह खबर सामने आई जिसने पूरे जिले को हिला दिया। क्षेत्र के प्रमुख कबाड़ व्यवसायी अशरफ मेमन समेत उसके साथियों सुरेश साहू और नितीश कुमार की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. परिजनों और स्थानीय लोगों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा शहर के पास उरगा थाना के कुदरीपारा में मृतक अशरफ के स्क्रैप यार्ड में रात को वहां 8-10 लोग इकठ्ठा हुए थे. कुछ तंत्र-मंत्र चल रहा था. इस दौरान आपस में ही कुछ विवाद हुआ और इस दौरान तीन लोगों की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि अशरफ के पुत्र भी यार्ड के बाहर मौजूद थे.
अशरफ मुख्य रुप से राखड़ परिवहन का कारोबार कर रहा था.
प्राथमिक जांच में मृतकों के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं. जिससे शक और गहरा हो गया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
बताया जा रहा है कि घटना स्थल से कुछ संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई है. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल तंत्र-मंत्र की गतिविधि, आपसी विवाद, आर्थिक लेनदेन और जानलेवा हमला—चारों कोणों पर जांच की जा रही है. हिरासत में लिए गए तीनों लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि यह साफ हो सके कि तीनों मौतें दुर्घटना, अनुष्ठानिक कृत्य का हिस्सा या किसी साजिश का नतीजा हैं.
परिजनों का आरोप है कि मृतकों को पहले बुरी तरह प्रताड़ित किया गया और बाद में तंत्र-मंत्र के नाम पर कोई खतरनाक क्रिया की गई. जिसकी वजह से उनकी मौत हुई. अस्पताल में जमा भीड़ में रोष और शोक दोनों का माहौल देखने को मिला. शहर के व्यापारिक समुदाय में भी इस घटना को लेकर गहरी चिंता है. क्योंकि अशरफ मेमन कोरबा के पुराने और प्रतिष्ठित कबाड़ कारोबारियों में से एक माने जाते थे.
पुलिस अधीकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कई अहम तथ्य सामने आएंगे. डिजिटल सबूत, कॉल डिटेल और परिस्थिति जन्य सबूतों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है.
कोरबा शहर में इस घटना ने सनसनी फैला दी है. लोग दहशत और हैरानी के बीच कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं.अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं. जो इस रहस्यमयी और दर्दनाक घटना की परतें खोलने में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



