रेलवे स्टेशन में दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन चढ़ने की कोशिश में पैर फंसने से गिरा मुसाफिर, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत
Tragic accident in railway station passenger fell after his leg got stuck while trying to board a moving train young man died during treatment in hospital
रायपुर : राजधानी के रेलवे स्टेशन में अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान युवक की गिरकर मौत हो गई.
युवक का पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंसने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया. हादसे के बाद फौरन ट्रेन को रुकवाया गया और ट्रेन की सीढ़ी और जाली काटकर युवक को बाहर निकाला गया. गम्भीर रुप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.
दलई ओडिशा का निवासी मृतक त्रिलोकचंद पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस पर सवार था. करीब 10 बजे के आसपास ट्रेन के रायपुर पहुंचने पर युवक खाने-पीने के सामान लेने के लिए प्लेटफार्म पर उतरा था. इस दौरान ट्रेन छूटने लगी तो युवक दौड़कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश किया. लेकिन ट्रेन की रफ्तार ज्यादा होने की वजह से वह दरवाजे के सहारे सीढ़ी में चढने की कोशिश किया. इस दौरान पैर फिसलने से सीधा ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच के गैप में फंस गया. ट्रेन के चलते रहने की वजह से उसके शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया.
हादसे के बाद फौरन आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची. गंभीर रुप से घायल युवक को जीआरपी ने मेकाहारा अस्पताल भिजवाया. यहां इलाज के दौरान मौत हो गई.
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और रिपोर्ट के बाद मृतक का शव उसके परिजनों को सौंपा जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



