पति से विवाद और लगातार आ रहे फोन से परेशान महिला ने उठाया बड़ा कदम, डेढ़ साल की मासूम बेटी को छोड़कर गंगरेल बांध में लगाई छलांग, इलाज जारी
Troubled by a dispute with her husband and constant phone calls, a woman took a drastic step, abandoning her one-and-a-half-year-old daughter and jumping into the Gangrel Dam. Her treatment is ongoing.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में महिला ने अपनी डेढ़ साल की बेटी को छोड़कर गंगरेल बांध में छलांग लगा दी. इसकी खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फौरन रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया और उसे 108 एम्बुलेंस की मदद अस्पताल पहुंचाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान सतवंतीन निर्मलकर के रूप में हुई है. जो मूल रूप से पूरी गांव की रहने वाली बताई जा रही है. महिला पिछले कुछ महीनों से नगरी के छिपलीपारा स्थित अपने मायके में रह रही थी. बताया जा रहा है कि उसका पति उसे लगातार प्रताड़ित करता था. जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी. इसी प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपनी डेढ़ साल की बच्ची को लेकर गंगरेल पहुंची और खुदकुशी का प्रयास किया.
पुलिस मामले की जांच कर रही
बताया जा रहा है कि बच्ची को किनारे छोड़कर महिला पानी में उतर गई. लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने समय रहते उसे देख लिया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया. फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. मामले की जांच की कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



