खेत में पंप चालू करने के दौरान करंट से दो भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम, पिता घायल, हालत नाजुक, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Two brothers died due to electric shock while starting the pump in the field, mourning spread in the village, father injured, condition critical. Family members are inconsolable

खेत में पंप चालू करने के दौरान करंट से दो भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम, पिता घायल, हालत नाजुक, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : पेंड्रा जिले में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक दुखद हादसा हो गया. पेंड्रा थाना इलाके में खेत में लगे पंप को चालू करने गए दो भाइयों की करंट लगने से मौत हो गई है. वहीं एक और शख्स करंट से झुलस गया. जिसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. यह मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के लटकोनीखुर्द गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक लटकोनीखुर्द गांव में गांव में रहने वाले चचेरे भाई पीताम्बर यादव, रामभद्र यादव और सेमलाल यादव तीनों फसलों में पानी चलाने के लिए खेत गए हुए थे. करीब 500 मीटर दूर से विद्युत सप्लाई लाकर पंप चालू करने जा रहे थे. इस दौरान यह तीनों हादसे का शिकार हो गए और करंट की चपेट में आ गए. हादसे में दो भाई पीताम्बर यादव और रामभद्र यादव की मौके पर मौत हो गई. जबकि सेमलाल यादव गंभीर रुप से घायल हो गया.
जब कुछ अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि दोनों भाई बेहोशी की हालत में पड़े थे. वहीं एक और भाई के शरीर में हलचल पाई गई. फौरन ग्रामीणों ने खबर पुलिस अधिकारियों के साथ डायल 112 को दी. इसके बाद 112 मौके पर पहुंची और गंभीर रुप से झुलसे सेमलाल को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पेंड्रा पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे. मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. साथ ही मामले की आगे की जांच जारी है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB