नोटों की गड्डियों के साथ भाजपा नेता का वीडियो वायरल, बीजेपी के लिए खड़ी होगी मुश्किल, जनता और विपक्षी नेताओं में मची हलचल
Video of BJP leader with bundles of notes goes viral BJP will face trouble public and opposition leaders are in a tizzy
भानूप्रतापपुर : भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी एक विवाद के केंद्र में हैं. जब उन्होंने हाल ही में बड़ी तादाद में नकदी के साथ सार्वजनिक रुप से प्रदर्शन किया. बेरोजगारी की पृष्ठभूमि वाले सोलंकी के पास इतनी बड़ी रकम कैसे आई. इसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. उनकी पारिवारिक स्थिति और निजी व्यवसाय की कमी को देखते हुए यह रकम लोगों को अचंभित कर रही है.
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक सोलंकी के करीबी भाजपा के जिलाध्यक्ष सतीश लठिया और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा पांडेय है. इन नेताओं के साथ उनकी नजदीकी पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. क्योंकि यह माना जा रहा है कि सोलंकी ने यह धन भ्रष्टाचार से अर्जित किया है. हालांकि सोलंकी और उनके समर्थकों ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है. लेकिन विरोधियों का मानना है कि यह पैसा भ्रष्टाचार से जुड़े राजनीतिक संबंधों का परिणाम है.
सोलंकी के नोटों के साथ प्रदर्शन ने स्थानीय जनता और विपक्षी नेताओं के बीच हलचल मचा दी है. वे इसे सरकारी धन के दुरुपयोग और भाजपा के भीतर भ्रष्टाचार का प्रतीक मान रहे हैं. विरोधी दलों ने जांच की मांग की है. ताकि यह साफ़ हो सके कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और क्या यह भ्रष्टाचार से जुड़ी है. भ्रष्टाचार के इन आरोपों से भाजपा की छवि को नुकसान हो सकता है. खासकर जब आगामी चुनावों की तैयारी चल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



