मैनपुर क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर चार युवकों ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या, इलाके में दहशत का माहौल, लोगों में बना चर्चा का विषय
Within a week, four young men committed suicide by hanging themselves in the Mainpur area, creating a panic and a topic of discussion among the people.
गरियाबंद/मैनपुर : गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर क्षेत्र से दिल दहलाने वाली घटना निकलकर सामने आ रही है. पिछले एक हफ्ते के भीतर चार लोगों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया. जिसमें चौकाने वाली बात यह है कि चार में से तीन युवाओं ने खुदकुशी जैसे कदम उठाएं है. फांसी लगाकर अपनी जिंदगी को खत्म कर दिए हैं. इस घटना से क्षेत्र मे दहशत देखने को मिल रही है. साथ ही यह चर्चा का विषय बना हुआ है. जल्द ही इस मामले मे क्षेत्र के लोगों ने मनोरोग चिकित्सा शिविर आयोजित कर आज के युवाओं को दिशा निर्देश देने मांग किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मैनपुर तहसील मुख्यालय के आश्रित ग्राम अचानपुर मे सोमवार रात घर मे खाना खाने के बाद ग्राम के जयपाल सिंह नागेश उम्र 23 साल घर से बाहर टहलने निकला. लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने से घर के लोगों ने पतासाजी किया तो प्राथमिक शाला स्कूल के पीछे खेत स्थित पेड़ में गमछा के सहारे फांसी लगा लिया था. जिसे देखकर लोग हैरान हो गए.
इसकी जानकारी मैनपुर पुलिस को दिया गया. मंगलवार को सुबह 11 बजे मृतक जयपाल सिंह नागेश के शव को मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोस्टमार्डम के लिए लाया गया. जहां भारी तादाद में ग्रामीणों की भीड देखी गई. वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच किया जा रही है.
एक दिन पहले मैनपुर क्षेत्र के शोभा में 19 साल के युवक प्रिंस तिवारी ने घर से कुछ दूर स्टॉपडेम के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था. तो वहीं तीन दिन पहले मैनपुर क्षेत्र के ही एक मरकाम युवक ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. पांच दिन पहले ओड़िसा क्षेत्र से मैनपुर कला में पहुंचकर 38 साल के अलख चंद भक्त ने बरदुला चढान जंगल के पास फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. इस तरह एक हफ्ते के भीतर चार युवकों ने मैनपुर क्षेत्र में फांसी लगाकर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया जो लोगों को सोचने को मजबूर कर रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



