तीन नाबालिग बच्चों के साथ महिला लापता, परिजन परेशान, परिजनों ने सहायता के लिए की अपील, कहा- अगर ये कही दिखे तो पुलिस को फौरन दें खबर

Woman missing along with three minor children, family worried, relatives appealed for help, said- if she is seen anywhere, inform the police immediately

तीन नाबालिग बच्चों के साथ महिला लापता, परिजन परेशान, परिजनों ने सहायता के लिए की अपील, कहा- अगर ये कही दिखे तो पुलिस को फौरन दें खबर

आरंग : छत्तीसगढ़ में एक महिला अपने 3 छोटे बच्चों के साथ अचानक लापता हो गई. उसे घर से निकले 7 दिन हो चुके हैं. लेकिन उसका अब तक कहीं कुछ पता नहीं चल सका है. पुलिस और परिजनों ने अब इस मामले में लोगों से मदद की अपील की है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला का की पहचान सकुन लोधी उम्र 26 साल पति कैलाश लोधी है. वह अपने पति के साथ आरंग थाना क्षेत्र के नये बिजली ऑफिस के पास खमतराई रोड में रहती है. वह 29 जनवरी को वह अपने दोनों बेटों प्रियांशु लोधी उम्र 8 साल और हिमांशु उम्र 6 साल को स्कूल छोड़ने निकली थी. इस दौरान उसके साथ उनकी 3 साल की बेटी रत्ना भी थी. लेकिन काफी देर होने पर भी जब सकुन अपनी बेटी के साथ घर नहीं लौटी तो परिजन उनका पता करने स्कूल पहुंचे. लेकिन वहां न तो बच्चे थे और न ही सकुन थी. इसके बाद से परिजनों ने पहले अपने स्तर पर सकुन और बच्चों की पतासाजी की. लेकिन कहीं पता न चलने पर उन्होंने पुलिस में उनके गुमशूदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.
बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है. इससे पहले भी वह साल 2019 में घर से निकल गई थी और फिर रायपुर शहर में मिली थी. 
अब उसे तीनों बच्चों के साथ घर से निकले 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन कहीं उनका पता नहीं चल पाया है. आरंग पुलिस और उसके परिजनों ने लोगों से मदद की अपील की है. 
पुलिस ने सकुन और उसके बच्चों का पता चलने पर अपने नजदीकी थाना या आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह को मो.न. 94791 91052 पर सूचित करने की अपील की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI