जगदलपुर-रायगढ़-मरवाही-बलरामपुर में युवा कांग्रेस ने बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, बिल जलाकर जताई नाराजगी

Youth Congress in Raigarh-Marwahi-Balrampur staged a strong protest against the hike in electricity rates, expressing displeasure by burning bills.

जगदलपुर-रायगढ़-मरवाही-बलरामपुर में युवा कांग्रेस ने बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, बिल जलाकर जताई नाराजगी

बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस का “बिजली बिल जलाओ” आंदोलन

रायगढ़ : प्रदेश में लगातार बढ़ती बिजली दरों को लेकर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस ने रविवार को प्रदेशव्यापी “बिजली बिल जलाओ” आंदोलन चलाया. इसी कड़ी में रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष योगेश चौहान के नेतृत्व और खरसिया विधायक उमेश पटेल के मार्गदर्शन में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के बिजली विभाग कार्यालयों के सामने बिजली बिल की प्रतियां जलाकर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.
खरसिया विधायक उमेश पटेल को युवा कांग्रेस का मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत बताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व और दिशा-निर्देशों से आंदोलन को मजबूती मिली है. उमेश पटेल लंबे समय से आम जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर विधानसभा तक आवाज उठाते रहे हैं. युवा कांग्रेस का यह आंदोलन भी उनके मार्गदर्शन में संगठित और प्रभावशाली ढंग से संचालित हुआ. कार्यकर्ताओं ने कहा कि पटेल का मार्गदर्शन आंदोलन की रीढ़ साबित हुआ है.
खरसिया बिजली कार्यालय के सामने हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बिजली बिल की प्रतियां जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया. कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार की नीतियां आम जनता के हित में नहीं हैं और बिजली दरों की वृद्धि गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों पर सीधा बोझ डाल रही है.
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश चौहान ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने “बिजली बिल हाफ योजना” लागू कर आम जनता को राहत दी थी. लेकिन भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही इस योजना को खत्म कर दिया गया और अब आम जनता से मनमाने ढंग से बिजली बिल वसूले जा रहे हैं.
चौहान ने कहा कि जनता की आवाज बनकर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में संघर्ष कर रही है. उन्होंने साफ किया कि यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा और जनता की समस्याओं को मजबूती से सरकार तक पहुँचाया जाएगा. चौहान ने बताया कि यह आंदोलन प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रभारी अमित पठानिया और मोनिका मंडरे के निर्देश और विधायक उमेश पटेल के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है. उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में युवा कांग्रेस बिजली के मुद्दे पर आमजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेगी.
खरसिया के आंदोलन में बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही. वरिष्ठ कांग्रेसी राम शर्मा, मैत्री कन्हेर, ताराचंद गुप्ता के साथ युवा कांग्रेस के विजय गबेल, नीलाम्बर बरेठ, निखिल सिन्हा, अर्चना सिदार, मुकेश गबेल, अजय पटेल, रूपेंद्र सिंह ठाकुर, दया गोयल, विजय सिदार, बलराम गुप्ता, सूरज श्रीवास, दुर्गा मालाकर, खेम लाल साहू, युवराज जायसवाल, विकाश गबेल, राकेश पटेल सहित कई साथी उपस्थित रहे.
प्रदेश नेतृत्व द्वारा तय रणनीति के तहत युवा कांग्रेस आने वाले दिनों में इस आंदोलन को गाँव-गाँव और निचले तबके तक ले जाएगी. आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक भाजपा सरकार बिजली दरों की वृद्धि का निर्णय वापस नहीं लेती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बिजली बिल जलाओ आंदोलन, युवा कांग्रेस ने फूंके बिजली बिल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : कोटमी कला बढ़ती बिजली दरों के खिलाफ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला युवा कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित इस आंदोलन के तहत कार्यकर्ता कोटमी कला स्थित CSPDCL बिजली ऑफिस (33KV) के सामने इकठ्ठा हुए और दोपहर 1 बजे से सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाज़ी शुरू कर दी. विरोध जताने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपने बिजली बिलों की प्रतियां जलाकर सरकार पर आम जनता की जेब पर बोझ डालने का आरोप लगाया.
प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन शर्मा ने किया. उन्होंने कहा कि सरकार लगातार बिजली दरों में वृद्धि कर आम लोगों को परेशान कर रही है. पहले से ही महंगाई से जूझ रही जनता पर अब बिजली बिलों का बोझ डाल दिया गया है. जिससे मध्यम वर्गीय परिवार और किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. अमन शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जनता की आवाज़ नहीं सुनी तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा और यह विधानसभा तक पहुंचेगा.
प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर यह आंदोलन पूरे छत्तीसगढ़ में चलाया जा रहा है. प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल शुरुआत है और अगर सरकार ने जनता की पीड़ा को नहीं समझा तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा.
युवा कांग्रेस ने यह भी कहा कि बिजली दरों में बढ़ोतरी का असर सबसे ज्यादा किसानों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है. खेती-किसानी से जुड़े लोग पहले ही महंगाई की मार झेल रहे हैं और अब महंगे बिजली बिलों से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. यही कारण है कि जनता के बीच आक्रोश लगातार बढ़ रहा है और कांग्रेस इस आक्रोश को सरकार तक पहुंचाने का काम कर रही है.
कोटमी कला में हुए इस "बिजली बिल जलाओ आंदोलन" के दौरान पूरे क्षेत्र का माहौल आंदोलित रहा. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर सरकार ने फौरन राहत नहीं दी तो आने वाले दिनों में जिले से लेकर राजधानी तक और भी बड़े आंदोलन खड़े होंगे.
आज के इस आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सहसचिव प्रीति मांझी, जिला उपाध्यक्ष एवनपाल पैकरा, जिला महासचिव रवि राय, सुल्तान ख़ान, भुनेश्वर सेन, जिला संयोजक सोशल मीडिया निलेश गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष मरवाही सुरेंद्र प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पेंड्रा अजय पुलस्त, NSUI प्रदेश सचिव शशांक शर्मा, राहुल तिवारी, कलीराम मांझी जी, परमेश्वर कश्यप, हरीश कुमार सारीवान, भुनेश्वर यादव, फगुन तिलगाम, राजू गिर, प्रियांशु गुर्जर, शारदा तिवारी, सुनेश्वर पैकरा, सुरेश पांडे सहिंत बढ़ी संख्या में युवा कांग्रेस के साथी शामिल हुए.
सभी ने हाथों में युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी के झंडे और बैनर लेकर बिजली दरों की वृद्धि को जनविरोधी करार दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

बलरामपुर: युवा कांग्रेस ने बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन, बिल जलाकर जताई नाराजगी

बलरामपुर : बलरामपुर में युवा कांग्रेस ने बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में भारी तादाद में कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए और बिजली विभाग के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.
कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल जलाकर अपनी नाराजगी जताई और कहा कि विष्णु देव साय की सरकार में आम जनता पर बिजली दरों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है. हर महीने दरों में बढ़ोतरी से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार परेशान हैं.
बृजेश यादव ने प्रदर्शन के दौरान कहा-“हम जनता की आवाज़ को सरकार तक पहुँचाने के लिए यह विरोध कर रहे हैं. बिजली की बढ़ती दरों से आम लोगों की परेशानियाँ बढ़ रही हैं.”
प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार से तत्काल बिजली दरों में सुधार करने और आम जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने से रोकने की मांग की.
प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से मौजूद जिला कांग्रेस के महामंत्री अशोक सिंह (राजू) पूर्व NSUI जिलाध्यक्ष रूपेश यादव, नन्हेलाल गुप्ता, जनपद सदस्य समीर सिंह देव, छोटू बंगाली, समरबहादुर सिंह, छोटू जायसवाल, जीत गुप्ता, रूपेश सिंह, हबीबुल्लाह अंसारी, रोशन मिंज, सहित सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का भुगतान भुगत रही जनता, यूंका ने किया बिजली बिल दहनकर विरोध प्रदर्शन

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सहप्रभारी डॉ. मोनिका मांडरे, प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में बस्तर जिला युवा कॉंग्रेस जगदलपुर द्वारा भाजपा की साय सरकार के जनविरोधी नीतियों के चलते बढ़े हुए बिजली दरों के विरोध में पॉवर हाउस चौंक से पैदल मार्च कर विद्युत विभाग के समक्ष बिजली बिल दहन कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया.
बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा प्रदेश में बढ़ी मंहगी बिजली दर बढ़ाना भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी का प्रमाण है, भाजपा सरकार की मुनाफाखोरी नीति के कारण प्रदेश की जनता मंहगी बिजली का दंश झेल रही है. कुल मिलाकर भाजपा सरकार की प्रायोजित लुट है. जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है...भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद किये जाने का असर इस महीने के बिजली बिल में साफ दिखने लगा है. लोगों का बिजली बिल दुगुना आया है, प्रदेश की जनता पहले से ही बढ़ती महंगाई से परेशान है ऊपर से साय सरकार की जनविरोधी योजना से अब जनता को महंगी बिजली खरीदकर भारी बोझ उठाना पड़ रहा है. छत्तीसगढ़ में सरप्लस बिजली होने के बावजूद प्रदेश की जनता को बिजली महंगी देना भाजपा सरकार का जनता के साथ सीधा अत्याचार है.
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक की खपत पर हाफ बिल योजना शुरु की थी. उस समय 400 यूनिट से ज्यादा खपत होने पर भी 400 यूनिट तक का आधा बिल ही आता था. लेकिन वर्तमान सरकार ने नियम बदल दिया है. अब सिर्फ 100 यूनिट तक की खपत पर ही आधे बिल का लाभ दिया जा रहा है. 100 यूनिट से एक यूनिट भी ज्यादा होने पर पूरा बिल जनता को देना पड़ रहा है.
अजय बिसाई ने कहा कांग्रेस की सरकार ने 5 साल तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरु किया था जिसका फायदा प्रदेश के 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था. जिसे 5 साल में तकरीबन सभी उपभोक्ता का 40 से 50 हजार रु. तक की बचत हुई. कांग्रेस सरकार द्वारा शुरु किये गये 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ के दायरे में प्रदेश का तकरीबन हर उपभोक्ता आता था. कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के ऐसे अन्यायपूर्ण फैसले का विरोध करती है. कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमें ही महंगे दर पर बिजली बेचा जा रहा है. अगर भाजपा की साय सरकार जनता को राहत नहीं देगी तो आने वाले समय में युवा कांग्रेस और भी उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य, जनपद सदस्य व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस सूरज कश्यप, विजय वार्ड पार्षद गौतम पाणिग्रही , जिला कांग्रेस सचिव रविशंकर तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालेश दुबे,पूर्व पार्षद कमलेश पाठक,प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव विक्रांत सिंह बिंकु, शेख सद्दाम रज़ा, बी. ललिता, साइमा अशरफ, मनोहर सेठिया, ज्योति राव, लव मिश्रा, सलीम अली, तरनजीत सिंह रंधावा, उस्मान रज़ा, रोशन राज पानी, पंकज केवर्ट, लोकेश नंदा, एस नीला, कमला भतरा, उमा जी, सुनीता दास, राजा मौर्य, माज लीला, आदर्श नायक, हंशू नाग, प्रभुदास नाग, कुणाल पाण्डे, एडविन मार्क, रेहान रिज़वी, हर्षवर्धन शर्मा, गोपाल शर्मा, दुशाल काले, मोंटी महाराज, शिवा कश्यप, अर्जुन मौर्य, अभिषेक सिंह, शत्रुघन मिश्रा, अभिनव पाण्डे, अनुराग सिंह, वैभव मजूमदार, विशाल सिंह, विक्की राव, विजय ध्रुव, अविनाश गुप्ता, राजा शर्मा, सोमू कश्यप, आर्या पाण्डे सहित दर्जनों युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t