Monday, May 13, 2024
Homeराज्यछत्तीसगढ़Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, सीएम...

Lok Sabha Election 2024 : बीजेपी ने जारी किया घोषणा पत्र, सीएम साय- 25 वर्षों का लक्ष्य हमारे पास हैं, विरोधियों के पास कुछ भी नहीं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है. घोषणा पत्र में उन्होंने विकास, कल्याण और हिंदुत्व के अलावा “विकसित भारत” रोडमैप के अपने मुद्दे को प्रदर्शित किया है. इसे भाजपा का संकल्प- मोदी की गारंटी नाम दिया गया है. दिल्ली स्थित पार्टी हेडक्वार्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्‌डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और निर्मला सीतारमण ने इसे जारी किया.

प्रधानमंत्री ने अलग-अलग वर्ग और क्षेत्र के लोगों को मंच पर बुलाकर संकल्प पत्र की पहली कॉपी सौंपी. ये वो लोग हैं, जिन्हें मोदी सरकार की पिछली किसी न किसी योजना का फायदा मिला. इसके साथ ही पिछले 10 साल के वादों और उन्हें पूरा करने पर बना एक वीडियो भी जारी किया गया.

भाजपा सरकार ने अपने कई प्रमुख वैचारिक वादों को पूरा किया है. जिसमें अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और अनुच्छेद 370 को खत्म करना शामिल है. इसलिए इस बात पर बारीकी से नजर है कि पार्टी के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के बड़े एजेंडे को घोषणापत्र में कैसे शामिल किया गया है.

बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. जिसके बाद रविवार को सीएम विष्णुदेव साय ने पार्टी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. जहां उन्होंने कहा कि, सभी देश के कई जगहों में अलग -लग दिन में आज के दिवस को मनाया जा रहा हैं. बाबा साहब अंबेडकर जी की जयंती हैं.

उन्होंने आगे कहा कि, देश के प्रधानमंत्री 2024 मोदी की गारंटी, संकल्प पत्र जारी किए हैं। मैं भी इस संकल्प पत्र की समिति में सदस्य के रूप में शामिल था।यह भारत के भविष्य का सुनहेरा रोड मैप हैं. वर्ष 2014 और 2019 के समय भी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किया था. पीएम मोदी ने दोनों बार देश की जनता से जो वादा किया था उसे पूरा किया है. 24 बिंदुओं के साथ 76 पेज का यह घोषणा पत्र हैं, जिसमें से 10 सामाजिक हैं. सरकार ने पूरा करने का प्रयास किया है. और 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. वर्ष 2024 का जो संकल्प पत्र आया है उसमें बहुत अच्छे बिंदु हैं.

3 करोड़ घर बनाने का वादा

सीएम श्री साय ने आगे कहा कि, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ घर बनाने का वादा इसमें किया गया है. सस्ता गैस भी सभी के घर तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही सौर ऊर्जा के माध्यम से आय भी अर्जित किया जा सकेगा. मुद्रा योजना के अंतर्गत लोगों को लाभ मिला है और उसे अब 20 लाख किया जा रहा है. इससे लोगों को लाभ मिलेगा और आर्थिक रुप से लोगों को कैसे सशक्त बनाए जाए इस पर ध्यान दिया गया है. उन्होंने आगे कहा कि, विभिन्न वर्ग के लोगो को लिए इस संकल्प पत्र के माध्यम से लाभ पहुंचाने का प्रयास किया हैं.

मिलेट्स उत्पाद में दिया जायेगा ध्यान 

उन्होंने आगे कहा कि, पिछले 10 सालों में किसानों के लिए काम हुआ है और हमने भी छत्तीसगढ़ की जनता के लिए काम किया है। पशु पालकों के लिए भी काम करने का प्रयास किया गया हैं। जहां G का मतलब हैं गरीब और गरीबों पर विशेष ध्यान होगा। Y का मतलब युवा से है और युवाओं के हितों को रखा जायेगा। N  का मतलब नारी है, जिनका ध्यान रखा जाएगा। सीएम श्री साय ने आगे कहा कि, मिलेट्स के जो उत्पाद हैं, उसके लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि किसानों को लाभ मिल सकें और इससे किसान समृद्धि केंद्र का भी विस्तार होगा.

25 वर्षों का लक्ष्य लेकर चल रहे 

सीएम श्री साय ने आगे कहा कि, आदिवासियों का सम्मान बढ़ने का काम हमारी पार्टी ने किया है. वन अंचल क्षेत्र में इको टूरिज्म का विकास पर ध्यान दिया जाएगा. जिससे आदिवासि महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकें. समाज का कोई भी वर्ग अछूता नहीं रहेगा और 25 वर्षों का लक्ष्य हमारे पास हैं और आज विरोधियों के पास कुछ भी नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि, वर्ष 2014 में मोदी जी पीएम बने तो आर्थिक ताकत के रूप में देश को खड़ा किया। आने वाले समय में 3 स्थान में स्थपित करने का लक्ष्य हैं. अभी जो बाते रखीं हैं वह केवल ट्रेलर हैं और 4 जून को जब रिजल्ट आयेगा तब पीएम मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे.

2024 चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा-पत्र क्या है?
भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा-पत्र संकल्प पत्र के नाम से जारी किया है. पार्टी का ये संकल्प पत्र 76 पन्नों का है. जिसमें कई वादे किए गए हैं. घोषणा-पत्र जारी करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि घोषणा-पत्र समिति को करीब 15 लाख सुझाव मिले हैं। इसमें ऑनलाइन माध्यम नमो एप से चार लाख और वीडियो से 10 लाख सुझाव मिले हैं.

भाजपा के घोषणा-पत्र में किस वर्ग के लिए क्या है?

1. युवाओं के लिए
पेपर-लीक पर लगाम लगाने के लिए कानून लाया जाएगा। भाजपा ने कहा कि हमने सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। अब, हम इस कानून को सख्ती से लागू करके, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सजा देंगे।

भाजप ने कहा कि उसकी सरकार ने सरकारी भर्ती परीक्षाओं का पारदर्शी आयोजन कर लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियों में भर्ती किया है। हम आगे भी सरकारी भर्तियां समयबद्व और पारदर्शी तरीके से करते रहेंगे। हम सरकारी परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए इच्छुक प्रदेश सरकारों को भी सहयोग देंगे।

  • स्टार्टअप इकोसिस्टम और फंडिंग का विस्तार।
  • स्टार्टअप्स को-मेंटरशिप।
  • सरकारी खरीद में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन।
  • मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में रोजगार के अधिक अवसर।
  • इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश से रोजगार के अवसर।
  • हाई-वैल्यू सर्विसेज के लिए ग्लोबल सेंटर्स।
  • उद्यमिता की भावना को बढ़ावा।
2. किसानों के लिए 
  • पीएम किसान योजना से किसानों को मजबूती: किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की है। पीएम फसल बीमा योजना में मजबूती लाई जाएगी।
  • प्रमुख फसलों के लिए एमएसपी में अभूतपूर्व वृद्धि की गई है। समयबद्ध तरीके से 22 फसलों में एमएसपी में वृद्धि की जाएगी।
  • दाल और खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता।
  • सब्जी उत्पादन और स्टोरेज के लिए नए क्लस्टर।
  • श्री अन्न को विश्व सुपरफूड के रूप में स्थापित किया जाएगा।
  • अनुसंधान और जागरुकता की भी बढ़ावा।
  • प्राकृतिक खेती का विस्तार।
  • सिंचाई सुविधाओं का विस्तार।
  • सहकारिता के क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के अंतर्गत पीएचएस (PACS) में पर्यात भंडारण क्षमता विकास।
  • कीटनाशक के प्रयोग, सिंचाई, सॉइल हेल्थ, मौसम पूर्वानुमान जैसी कृषि संबंधी गतिविधियों के लिए एक स्वदेशी भारत कृषि डीटेलाइट की लॉन्चिंग।
  • कृषि में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर।
  • कृषि में सूचना की विसंगति को हटाना और किसान केंद्रित समाधान एवं सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकास।
3. महिलाओं के लिए 
  • एक करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त किया गया है। अब तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।
  • महिला SHG को सर्विस क्षेत्र से जोड़ा जाएगा, महिला SHG उत्पादों को ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा।
  • औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण, जिसमें शिशुगृह जैसी बुनियादी सुविधाएं होंगी।
  • महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण एवं रख-रखाव।
  • एनीमिया, स्तन कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस, सर्वाइकल कैंसर जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान देकर, महिलाओं के स्वस्थ जीवन के लिए और अधिक प्रयास। एक विशेष अभियान चलाकर महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर को पूर्णता से दूर किया जाएगा।
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम का क्रियान्वयन।
  • पुलिस स्टेशन में शक्ति डेस्क (महिला हेल्प डेस्क) स्थापित की गई है। अब शिकायतों की समयबद्ध जांच और समाधान के लिए इनका विस्तार।
  • इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली) का विस्तार करके, आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की क्षमता को बढ़ाया जाएगा
4. रेलवे के लिए:

  • नई रेलवे पटरियों का निर्माण
  • यात्री और मालवाहक (कार्गो) परिवहन की क्षमता बढ़ाने के लिए रेलवे नेटवर्क का विस्तार
  • अगले कुछ वर्षों तक हर साल 5,000 किमी नई पटरियां जोड़ी जाएंगी
  • टिकट की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी
  • टिकटों की वेटिंग लिस्ट को न्यूनतम करने की प्रतिबद्धता
  • कवच ट्रेन सुरक्षा प्रणाली का विस्तार
  • विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण
  • आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार
  • विश्व स्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया है। इन ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार
  • आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे स्लीपर ट्रेन की शुरुआत
  • क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए ट्रेनों का विस्तार
  • दिल्ली और मेरठ के बीच आरआरटीएस शुरू हुई, अब इन सेवाओं का और विस्तार
  • विश्व स्तरीय स्टेशन का निर्माण
  • 1,300+ रेलवे स्टेशनों का विश्वस्तरीय मानकों पर पुनर्विकास हो रहा है। इस परियोजना का विस्तार अन्य सभी बड़े और मध्यम आकार के स्टेशनों तक किया जाएगा
  • आधुनिक ट्रेनों के नेटवर्क का विस्तार
  • विश्व स्तरीय वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनों का विकास और निर्माण किया गया है। इन ट्रेनों के नेटवर्क का और विस्तार होगा
  • आरामदायक लंबी दूरी की यात्रा के लिए वंदे स्लीपर ट्रेन
  • मेट्रो नेटवर्क का विस्तार
  • पहला बुलेट ट्रेन कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इस बुलेट ट्रेन नेटवर्क के विस्तार के लिए उत्तर, दक्षिण और पूर्व में नए कॉरिडोर के लिए फिजिबिलिटी स्टडी किया जाएगा
  • नागरिकों को ट्रेनों से संबंधित सभी सेवाएं प्रदान करने के लिए सुपर एप
  • भारत की समृद्ध विरासत के अनुभव के लिए भारत गौरव रेल सेवा आरंभ की गई है। इसका विस्तार देश के सभी प्रमुख आस्था एवं सांस्कृतिक केंद्रों तक होगा
5. संस्कृति के लिए:

  • काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से प्रेरित होकर धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए नई परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
  • अयोध्या में विश्वभर से करोड़ों बद्वालु श्री रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं। अयोध्या नगरी कर सर्वांगीण विकास किया जाएगा।
  • भास्तीय पांडुलिपियों का संरक्षण और अध्ययन।प्राचीन भारतीय सभ्यता, शास्त्रीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए एक फंड स्थापित किया जाएगा।
  • भारतीय साहित्यिक रचनाओं का विदेशी भाषाओं में अनुवाद।
  • भारतीय ज्ञान परंपराओं पर एक त्रिवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन।
  • समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को तैयार करने के उद्देश्य से एएसआई (ASI) स्मारकों का जीर्णोद्वार और संरक्षण।
  • पर्यटन स्थलों के व्यापक विकास के लिए स्वदेश दर्शन कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए राज्य सरकारों के साथ काम किया जाएगा। महत्वपूर्ण संतों और दार्शनिकों की जीवन यात्राओं को शामिल किया जाएगा।
  • पर्यटन के लिए थीनेटिक सर्किट का विकास।
  • लक्षद्वीप एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में द्वीप पर्यटन केंद्र।
  • नॉर्थ-ईस्ट भारत और अन्य पहाड़ी राज्यों में एडवेंचर पर्यटन।
  • वेड इन इंडिया का प्रोत्साहन।
6. भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम
भाजपा ने कहा कि पिछली सरकारों की अपेक्षा, हमने नागरिकों को पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रदान किया है। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनों का प्रौद्योगिकी के माध्यम से सख्ती से पालन करेंगे।7. समान नागरिक संहिता 
भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता राज्य नीति के निर्देशक सिद्धांतों के रूप में दर्ज की गई है। भाजपा का मानना है कि जब तक भारत में समान नागरिक संहिता को अपनाया नहीं जाता, तब तक महिलाओं को समान अधिकार नहीं मिल सकता। भाजपा सर्वश्रेष्ठ परंपराओं से प्रेरित समान नागरिक संहिता बनाने के लिए प्रतिबद्व है, जिसमें उन परम्पराओं को आधुनिक समय की जरूरतों के मुताबिक ढाला जाए।

और क्या खास है?

  • भारतीय डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का दुनिया भर में विस्तार
  • कहा गया कि भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को दुनिया भर में सराहा जा रहा है। साथी देशों के साथ इस टेक्नोलॉजी को साझा करने की दिशा में काम होगा
  • योग और आयुर्वेद का दुनियाभर में विस्तार होगा
  • सभी प्रमुख देशों में प्रमाणित पाठ्यक्रम प्रदान करने की दिशा में योग और आयुर्वेद संस्थानों को सुविधा दी जाएगी। साथ ही योग और आयुर्वेद के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र की व्यवस्था भी स्थापित किए जाएंगे
  • भारत से अवैध रूप से ले जाई गई भारतीय मूर्तियों और कलाकृतियों को वापस लाया जाएगा
  • विश्व के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में शास्त्रीय भारतीय भाषाओं के अध्ययन की व्यवस्था
  • भारत की सांस्कृतिक विरासत का विकास
  • भारतीय सभ्यता के स्मारकों को पुनर्जीवित किया जाएगा
  • भारतीय सभ्यता के स्थलों और स्मारकों को पुनर्स्थापित और पुनर्जीवित करने के लिए अन्य देशों के साथ सहयोग किया जाएगा।
  • भगवान राम की विरासत का संरक्षण और प्रचार किया जाएगा। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के स्मरण में दुनिया भर में उत्साह के साथ रामायण उत्सव मनाया जाएगा
  • नशे के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत किया जाएगा
  • न्याय संहिता को शीघ्र से लागू किया जाएगा
  • वामपंथी उग्रवाद का खात्मा
  • सीएए का कार्यान्वयन
  • सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की क्षमता बढ़ाना
  • एक राष्ट्र, एक चुनाव
  • एक सामान्य मतदाता सूची प्रणाली
  • अगले 5 साल तक मुफ्त राशन
  • 70 से अधिक उम्र के सभी लोगों को आयुष्मान के तहत स्वास्थ्य लाभ मिलेगा
  • आयुष्मान योजना में ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया जाएगा
  • पीएम आवास के तहत 3 करोड़ नए घर
  • रसोई गैस सप्लाई पाइप से
  • पीएम सूर्य घर बिजली योजना के तहत करोड़ों परिवारों को शून्य बिजली बिल
  • मुद्रा ऋण के तहत ऋण सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख
  • 3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी
  • राष्ट्रीय सहकारिता नीति
  • 2025 में जनजातीय गौरव दिवस
  • विश्वभर में संत तिरुवल्लूर केंद्र
  • तमिल भाषा को बढ़ावा दिया जाएगा

Most Popular

error: Content is protected !!