Saturday, May 18, 2024
Homeराज्यछत्तीसगढ़पूर्व MLA और लोकसभा समन्वयक व विष्णु यादव BJP में शामिल, अनियमित...

पूर्व MLA और लोकसभा समन्वयक व विष्णु यादव BJP में शामिल, अनियमित कर्मचारियों ने दिया भाजपा को समर्थन, किरण सिंहदेव ने जताया आभार

बिलासपुर : बस्तर लोकसभा चुनाव से एक दिन पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू की नामांकन रैली के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे. उनकी मौजूदगी में कांग्रेस नेता विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश कर भाजपा का दामन थाम लिया.
गुरुवार को कांकेर के पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी, बिलासपुर लोकसभा चुनाव के समन्वयक संतोष कौशिक, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विष्णु यादव सहित करीब 700 कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी में प्रवेश किया है. सीएम विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस नेताओं को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया.
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के दिग्गज नेता शिशुपाल सोरी, विजय गुरु की सुपुत्री प्रियंका गुरु, चंद्रप्रकाश प्रकाश वाजपेई, कांग्रेस की बिलासपुर लोकसभा की जिम्मेदारी संभाल रहे संतोष कौशिक, दंतेवाड़ा से जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुभाष सुरान, शरदरण सिंह सहित 700 से ज्यादा लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया है. इसके पहले बिलासपुर की सभा में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य विष्णु यादव भी मुख्यमंत्री के सामने भाजपा प्रवेश किया.
इसके पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक कांग्रेस विधान मिश्रा, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, कांग्रेस के संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, जगदलपुर महापौर सफीरा साहू, पूर्व महापौर वाणी राव, जिला पंचायत अध्यक्ष महासमुंद उषा पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिता रावटे, विष्णु यादव, जोगी कांग्रेस यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू, पूर्व मंत्री हरिदास भारद्वाज, मंतूराम पवार, राजेन्द्र कुमार लुंकड़, बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान,राजा नीलेन्द्र बहादुर जैसे दिग्गज नेता पहले ही बीजेपी में प्रवेश कर चुके हैं.
धर्मजीत सिंह के विधायक बनने के बाद से लेकर अब तक अनेक जनप्रतिनिधियों ने भाजपा में प्रवेश किया. भाजपा प्रवेश करने वालो में पूर्व जिला पंचायत सदस्य, प्रदेश सचिव, लोकसभा समन्वयक बिलासपुर लोकसभा संतोष कौशिक, श्रीमती राजेश्वरी, जुगल किशोर कौशिक, अध्यक्ष जनपद पंचायत तखतपुर, श्रीमती दिव्या नितेश मिश्रा, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, दिनेश कौशिक पूर्व जनपद अध्यक्ष, राकेश तिवारी पूर्व जनपद सदस्य, योगेश साहू, जनपद सदस्य तखतपुर, रवि सोनी, सभापति जनपद सदस्य तखतपुर, श्रीमती आयूषा, नील खाण्डेय (राजेन्द्र खाण्डेय, जनपद सदस्य, तखतपुर, श्रीमती आरती परमानंद बघेल जनपद सदस्य तखतपुर, विजय भौमिक, श्रीमती धात्री गुप्ता (अमर गुप्ता) पूर्व पार्षद न. पं. सकरी, राहूल श्रीवास, पूर्व आई.टी. सेल, तखतपुर, मनीष तिवारी, महामंत्री जिला बिलासपुर शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

अनियमित कर्मचारियों ने दिया भाजपा को समर्थन, BJP प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ और सभी कर्मचारी संगठन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी को वोट देने का समर्थन पत्र लिखा है.
संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले ने इस समर्थन पत्र में लिखा- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की घोषणा पत्र में मोदी के गारंटी के मुताबिक 100 दिन के भीतर अनियमित कर्मचारियों के लिए कमेटी गठित की जाएगी. सरकार बनने के बाद इस वादे को पूरा कर दिया गया है. जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को विष्णु के सुशासन पर भरोसा है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों द्वारा भाजपा को समर्थन देने हेतु आभार जताया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा भाजपा जो कहती है, वह करती है. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेश के 2,80,000 अनियमित कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों ने भाजपा को अपना वोट देने के संबंध में समर्थन पत्र दिया है.
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी एवं विष्णु सरकार के सुशासन पर अपना विश्वास जताने वाले अनियमित कर्मचारियों का आभार जताता हूं. निश्चित ही भाजपा ही देशवासियों की चिंता कर हर वर्ग को न्याय देने का काम करती है और करती रहेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

Most Popular

error: Content is protected !!