जांजगीर-चांपा : भाजपा की नामांकन रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे. रैली सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन नैला से शुरु होकर कचहरी चौक जांजगीर तक जाएगी. कचहरी चौक में विशाल आमसभा होगी. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,सासंद गुहाराम अजगले,सहप्रभारी गुरूपाल भल्ला ,संभाग प्रभारी अनुराग सिंह देव ,लोकसभा संयोजक सहसंयोजक कृष्णकांत चंद्रा, खिलावन साहू, दिनेश जांगड़े, प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, कमला पाटले, जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, सुभाष जालान, सनम जांगड़े, सौरभ सिंह, गिरधर गुप्ता, लीलाधर सुल्तानिया, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर सहित जिले के सभी वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहेंगे.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB