Thursday, May 16, 2024
Homeआरोप-प्रत्यारोपकांग्रेस सरकार के आदेश को भाजपा ने बताया तुगलकी फरमान, 16 को...

कांग्रेस सरकार के आदेश को भाजपा ने बताया तुगलकी फरमान, 16 को प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन की चेतावनी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिना अनुमति के धरना-प्रदर्शन, रैली और जुलूस नही निकालने के आदेश का विरोध शुरू हो गया है। भाजपा ने सरकार से आदेश वापिस लेने की मांग की है। भाजपा ने मांग पूरी नही होने पर 16 मई को प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी भी जारी की है।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गरियाबंद जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान सरकार के आदेश का विरोध किया और सरकार द्वारा आदेश वापिस नही लेने की स्थिति में भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन की चेतावनी जारी की है।

चंदूलाल साहू ने सरकार के इस आदेश को तुगलकी फरमान बताया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी चुनाव में झूठे वादे करके सत्ता में तो आ गयी मगर सत्ता में आने के बाद अपने चुनावी वादे पूरे नही कर पा रही है। प्रदेश की जनता और कर्मचारी सरकार के खिलाफ है। सरकार ने आम नागरिकों, कर्मचारियों और संगठनों के विरोध को दबाने के लिए प्रदेश में इस तरह का फरमान जारी किया गया है।

पूर्व सांसद ने सरकार द्वारा 19 शर्तो के साथ लागू किए गए आदेश को 15 मई तक वापस लेने का एल्टीमेट जारी किया है। इसके साथ ही 16 मई को सड़कों पर उतरने की चेतावनी भी जारी की है। उन्होंने कहा है कि सरकार के इस आदेश का विरोध करने के लिए भाजपा सड़कों पर उतकर उग्र आंदोलन करेंगी।

भाजपा नेता साहू ने इस दौरान कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पर जब-जब संकट आता है तब पार्टी इस तरह के आपातकाल की घोषणा करती रही है। उन्होंने सरकार के इस आदेश को भी अघोषित आपातकाल करार दिया है।

चंदूलाल साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि साढ़े तीन साल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस सरकार स्वास्थ्यकर्मियों, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओ, संविदा नियुक्ति कर्मचारियों और बेरोजगारों से किये वादे पूरे नही कर पायी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के लोगों के साथ छलावा करके सत्ता में आने के बाद अब अपना कोई भी वादा पूरा नही कर पा रही है। उन्होनें कहा कि भाजपा सोई हुई सरकार को जगाने का काम करेगी। यदि सरकार ने अपना तुगलकी फरमान वापिस नही लिया तो पार्टी सरकार के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ेगी।

 

यह भी पढ़े :—इंजीनियरिंग के बाद भी जब नही मिली job तो शुरू किया ये बिजनेस

Most Popular

error: Content is protected !!