17 साल के लड़के ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पेड़ पर लटकती मिली लाश, कारण अज्ञात, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस
17-year-old boy commits suicide by hanging, body found hanging from a tree, reason unknown, family mourns, police engaged in investigation
सरगुजा : सरगुजा जिले से खुदकुशी का मामला समाने आया है. यहां एक नाबालिग लड़के ने पेड़ में फांसी लगाकर अपनी ज़िन्दगी खत्म कर ली. खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए असपताल भेज दिया। वहीं मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. घटना लखनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लोसगी में संतोष यादव पिता रामलाल यादव उम्र 17 साल साकिन ग्राम लोसगी पंडरी पानीनिवासी 21 फरवरी की शाम 7 बजे घर से कहकर निकला कि मैं अपने जीजा डेपी यादव के यहां ग्राम तूरगा जा रहा हूं. देर रात तक वापस नहीं आया. घरवाले भ्रम में रहे कि युवक अपने जीजा के यहां रुक गया होगा। 22 फरवरी दिन शनिवार को फोन से सम्पर्क करने की कोशिश की गई. जिस पर नाबालिग का फोन बंद शो हो रहा था.
घर वाले ग्राम तूरगा डेपी यादव के घर पहुंच युवक के बारे में मालूम किया. तो बताया गया कि -युवक अपने जीजा डेपी यादव के यहां से रात में ही अपने घर वापस जाने की बात कहकर चला गया था. परिवार वाले नाबालिग युवक की पता तलाश करने लगे. दिन में 9 बजे मालूम हुआ युवक बरखाडाड के पास सरई (साल) पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया है.
इस खबर पर पुलिस घटनास्थल पहुंच मौका-मुआयना करते हुए मकतुल युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया. नाबालिग युवक ने फांसी क्यों लगाई इस रहस्य का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



