दरवाजे के सामने लाश मिली, हत्या की आशंका, इधर गांव में 45 दिन से था लापता युवक का मिला कंकाल, रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव
A corpse was found in front of a door, suspicion of murder. The skeleton of a young man missing for 45 days was found in the village. The body of an unidentified man was found on the railway track.
गांव में 45 दिन से था लापता युवक का मिला कंकाल
खैरागढ़ : खैरागढ़ जिले के पैलीमेटा गांव में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया. जब दारु भट्टी रोड के पास सड़क किनारे एक कंकाल मिला. यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. गांव के लोग दहशत में हैं और इस घटनाक्रम ने पूरे क्षेत्र में डर और शंका का माहौल बना दिया है.
मोहगांव थाना पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. कंकाल को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा बनवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दौरान पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरु कर दी है और इस कंकाल को उस लापता ग्रामीण से जोड़ने की कोशिश कर रही है. जो कई महीनों से गायब है.
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ महीने पहले गांव का एक व्यक्ति अचानक लापता हो गया था. कंकाल मिलने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि यह शव उसी व्यक्ति का हो सकता है. इस खबर ने गांव में गहरी चिंता और अटकलों को जन्म दिया है. परिजनों का हाल तो बेहाल है और इस घटना ने गांव के हर किसी को परेशान कर दिया है.
पंचनामा कार्रवाई के बाद कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव भेजा गया. जांच के दौरान कंकाल के पास मिले कपड़ों के आधार पर परिजनों ने उसकी पहचान की.
मोहगांव थाना प्रभारी रोहित रजक ने बताया कि मृतक की पहचान अनाड़ी धुर्वे (उम्र 33 साल) के रुप में हुई है. जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि जिस स्थान पर कंकाल मिला. वहां कुछ माह पहले बांध का पानी भरा हुआ था और शराब के नशे में युवक पानी में गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI%207:08%20pm
दरवाजे के सामने लाश मिली, हत्या की आशंका
अंबिकापुर : गांधीनगर इलाके में आज सुबह एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. खबर मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान बबलू मंडल के रुप में हुई है. जो सुभाष नगर का निवासी बताया जा रहा है. लाश मिलने की खबर मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. शव की हालत को देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.
बता दें कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों का फुटेज भी सामने आया है. जिसमें मृतक कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ आते हुए नजर आ रहा है. पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI%207:08%20pm
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव
रायगढ़ : रायगढ़ रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है. थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल को जेएसपीएल ब्लॉक और रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव कटे हुए हालत में पड़े होने की खबर मिली है.
खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 50 साल के आसपास है. मृतक के शरीर पर गुलाबी और पीले रंग का कंबल था और पैरों में काले रंग की रबर चप्पल पहने हुए है.
शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण उसे मरच्युरी में सुरक्षित रखवाया गया है. कोतवाली पुलिस द्वारा कई व्हाट्सएप ग्रुपों में शव के फोटोग्राफ्स साझा कर मृतक के परिजनों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने आमजन से अपील किया कि अगर किसी को मृतक की पहचान संबंधी कोई जानकारी हो तो फौरन थाना प्रभारी कोतवाली के मोबाइल नंबर 9479193209 पर संपर्क कर मदद करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI%207:08%20pm



