6 साल की मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार, गणेश पंडाल से बिस्किट का लालच देकर ले गया 51 वर्षीय बड़ा पापा, आरोपी गिरफ्तार

6-year-old innocent girl becomes victim of brutality, 51-year-old elder father took her away from Ganesh pandal by luring her with biscuits, accused arrested

6 साल की मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार, गणेश पंडाल से बिस्किट का लालच देकर ले गया 51 वर्षीय बड़ा पापा, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची से 51 साल के मुंह बोले बड़े पापा ने रेप किया है. गणेश पंडाल के पास से बिस्किट खिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया. फिर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्ची की उम्र जितने आरोपी के नाती-नातिन हैं. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 5 सितंबर को शाम 5:30 बजे बच्ची गणेश पंडाल के पास अपने परिवार के साथ थी. आरोपी भी पंडाल के पास अपनी पत्नी के पास पहुंचा था. इस दौरान मुंह बोले बड़े पापा ने बिस्किट खिलाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया. बच्ची के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की.
आरोपी की पत्नी से पूछताछ की गई. लेकिन उसने बच्ची के बारे में जानकारी देने से मना कर दिया. रात करीब 8:30 बजे आरोपी की पत्नी बच्ची को मंदिर के पास लाई. उसने कहा कि बच्ची भंडारे में मिली है. कुछ समय बाद बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी.
इसके बाद परिवार ने फौरन पुलिस को खबर किया. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया. जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई. घटना के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की गहन जांच और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का आश्वासन दिया है.
वहीं, घरवालों ने बताया कि बच्ची को झटके की बीमारी भी थी. जिसका इलाज भी कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है और कातुलबोर्ड का निवासी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t