महिला थाने के सामने सुसाइड की कोशिश, थाना परिसर में महिला ने खुद को लगाई आग, मचा हड़कंप, पीड़िता की हालत नाजुक
Suicide attempt in front of women police station, woman set herself on fire in police station premises, commotion ensued, victim's condition critical
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां महिला थाना में एक महिला ने खुद को आग लगा ली. आग लगाने के बाद महिला दौड़ गई. उसके पीछे लोग आग बुझाने दौड़े और आग बुझाने की कोशिश में लगे रहे. महिला को डीकेएस अस्पताल ले जाया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक वर्षा गोस्वामी का अपने पति से पारिवारिक विवाद चल रहा था. महिला आज काउंसलिंग के लिए थाने आई थी. दोपहर लगभग 12 से 1 बजे के बीच थाना परिसर के मेन गेट में अचानक महिला ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा लिया और चीखते-चिल्लाते थाने के अंदर घुस गई. अंदर में कोई नहीं दिखा तो वो बाहर आ गई..लोगों ने किसी तरह महिला के ऊपर कपड़े और पानी डालकर आग पर काबू और डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका इलाज जारी है. महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आग लगाने के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है और इस मामले में आगे की जांच की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



