नेटवर्क के लिए पटरी पर बैठा बच्चा, धड़धड़ाते आ गई ट्रेन, ईयरफोन लगाकर मोबाइल चला रहे 13 वर्षीय इकलौते बेटे की मौत, सदमे में परिवार
A 13-year-old boy—an only child—was sitting on the railway tracks using his mobile phone while wearing earphones when a train came rushing through; he was killed, leaving his family in a state of shock.
कांकेर : कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में 13 साल के अमन कुलदीप की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है. अमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह 5 बजे अंतागढ़ से रायपुर की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन पंडरीपानी गांव के पास से गुजर रही थी. इसी दौरान अमन ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
बताया जा रहा है कि ग्राम पंडरीपानी में राम सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था. शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे तक अमन को अपने दोस्तों के साथ कार्यक्रम स्थल पर देखा गया था. गांव में मोबाइल नेटवर्क कमजोर था. बेहतर नेटवर्क पाने के लिए सुबह अमन अपने दोस्तों के साथ ट्रैक पर बैठकर ईयरफोन लगाकर मोबाइल चला रहा था.
ट्रेन के लोको पायलट ने तेज हार्न बजाया. हार्न के बजाने पर बाकी लड़के ट्रैक से उठकर जल्दबाजी में भाग गए. अमन के कान में ईयरफोन लगा हुआ था. आशंका जताई जा रही है. हार्न सुनाई नहीं दिया और ट्रेन की चपेट में आ गया.
मृतक के बड़े पिताजी संतोष कुलदीप ने बताया कि गांव में मानस गान चल रहा था. रात करीब 3 बजे अमन को उसके साथियों के साथ पंडाल में देखा था. इसके बाद मैं भोजन व्यवस्था देखने भंडारे की तरफ चला गया. सुबह घटना का पता लगते ही मौके पर पहुंचा. गांव से आधा किमी दूर रेलवे ट्रैक पर अमन का शव पड़ा था. हादसा कैसे हुआ. यह समझ नहीं आ रहा. उसके साथ मौजूद दोस्त भी सामने नहीं आ रहे हैं.
हादसे की खबर मिलने पर भानुप्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची. जरुरी कानूनी कार्रवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ताकि हादसे के असल हालात का पता लगाया जा सके.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



