दिव्यांग महिला ने फांसी लगाकर दी जान, चाय पीने उठाने गई पोती, कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, कारण अज्ञात. इलाके में फैली सनसनी

A woman with a disability died by hanging; her granddaughter discovered the body hanging in the room when she went to offer her tea. The reason remains unknown, and the incident has caused a stir in the area.

दिव्यांग महिला ने फांसी लगाकर दी जान, चाय पीने उठाने गई पोती, कमरे में फांसी पर लटका मिला शव, कारण अज्ञात. इलाके में फैली सनसनी

रामानुजगंज : छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज नगर के वार्ड नम्बर 12 में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया. जहां दिव्यांग महिला गीता गोस्वामी उम्र 50 साल का शव उनके ही घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया. परिजनों की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. लेकिन पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका गीता गोस्वामी उम्र 50 साल पिछले लंबे समय से गंभीर शारीरिक अस्वस्थता और बीमारियों से परेशान थीं और उनका चलना-फिरना भी मुश्किल था. रविवार की रात करीब 9 बजे वे अपने परिवार के साथ भोजन करने के बाद छत पर स्थित अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थीं.
अगली सुबह जब घर के अन्य सदस्य मंदिर दर्शन के लिए निकले. तब आमोद गोस्वामी ने अपनी पोती को बुआ दादी को चाय के लिए बुलाने ऊपर भेजा. कमरे का दरवाजा भीतर से बंद होने और बार-बार आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर बच्ची ने नीचे आकर परिजनों को इसकी जानकारी दी.
इसके बाद जब आमोद गोस्वामी ने छत पर जाकर खिड़की से भीतर झांका. तो गीता का शव फंदे पर लटक रहा था. पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा. 
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb