19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

A 19-year-old newlywed woman committed suicide by hanging herself, causing a sensation in the area, leaving family members inconsolable, the cause unknown, and police investigating.

19 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. जहां नगर पंचायत राहौद में धर्मेंद्र निर्मलकर की पत्नी नवविवाहिता अंजलि निर्मलकर उम्र 19 साल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.  और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इस मामले की खबर मिलते ही शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और परिजनों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही खुदकुशी की वजह का खुलासा हो सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB