67 वर्षीय बुजुर्ग ने लड़की से किया दुष्कर्म, घर में अकेली पाकर घटना को दिया अंजाम, दूसरे मामले में महिला से छेड़खानी, दोनों मामलों में आरोपी गिरफ्तार
A 67-year-old man raped a young woman, finding her alone at home. In another case, he molested a woman. The accused have been arrested in both cases.
रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस महिलाओं से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में थाना लैलूंगा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने छेड़खानी के आरोपी को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई की है.
लैलूंगा पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना लैलूंगा क्षेत्र में 25 मार्च को एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 20 साल की बेटी के साथ गांव के नरसिंह खलखो उम्र 67 साल द्वारा दुष्कर्म किया गया. पीड़िता ने बताया कि करीब 6-7 महीने पहले आरोपी घर में घुस आया, उस समय वह अकेली थी. आरोपी ने जबरदस्ती बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद आरोपी ने कई दिनों तक डराकर कई बार दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी.
जिसके बाद ग्राम स्तर पर बैठक के बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. मामले में उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 69 भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज कर पीड़िता की निजता का ध्यान रखते हुए महिला पुलिस अधिकारी से बयान और मेडिकल परीक्षण कराया गया. जिसके बाद आरोपी नरसिंह खलखो उम्र 67 साल को कल गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
पूंजीपथरा पुलिस ने महिला से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर
इसी तरह थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में 26 मार्च को 36 साल की महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका पति सुबह दुकान चला जाता है और वह घर पर अकेली रहती है. गांव का निवासी टीकम सिदार उर्फ गुड्डू आए दिन महिला को देखकर अश्लील इशारे और टिप्पणियां करता था. 21 मार्च को दोपहर के समय जब महिला घर पर अकेली थी. आरोपी घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा और अशोभनीय हरकत की.
महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 75, 75(1)(iv) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर तत्काल प्रधान आरक्षक संजय यादव के हमराह स्टाफ आरोपी की धरपकड़ के लिए रवाना किया गया. पुलिस ने आरोपी टीकम सिदार उर्फ गुड्डू उम्र 38 साल को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



