बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, जमीन विवाद मामले में किसान पर फायरिंग और हत्या के प्रयास, दो आरोपी फरार
Shaligram Garg, brother of Bageshwar Dham's Pandit Dhirendra Shastri, arrested; accused of firing at a farmer and attempted murder in a land dispute case; two other accused remain at large.
छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम से जुड़े चर्चित फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग को युवक को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें अन्य आरोपी के साथ राजनगर अदालत में पेश किया गया. जहां अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक राजनगर थाना क्षेत्र में 14 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे राजनगर थाना क्षेत्र के कोंडा गांव निवासी मोतीलाल कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने साथियों के साथ गांव में मौजूद थे. इसी दौरान शालिग्राम गर्ग अपने साथी सतीश, आशीष और एक अन्य व्यक्ति के साथ वहां पहुंचे. आरोपियों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से मारपीट की. इस दौरान तीन राउंड फायरिंग भी की गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. इस घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए हैं. वायरल वीडियो को लेकर पुलिस भी जांच कर रही है. इस वारदात में एक युवक को गोली लगी थी.
शिकायत और जांच के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. एडिशनल एसपी आदित्य पतले ने बताया कि इस मामले में कुल चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इनमें तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी शामिल है. अब तक शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को गिरफ्तार किया जा चुका है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया है. हथियार की फोरेंसिक और तकनीकी जांच कराई जा रही है. जिससे घटना में उसके इस्तेमाल की पुष्टि हो सकेगी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.
बता दें, शालिग्राम गर्ग का नाम इससे पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है. उन पर पिस्टल लहराने, धमकी देने, मारपीट करने और टोलकर्मियों से विवाद के आरोप लग चुके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



