9 दिन पहले ब्वायफ्रेंड के साथ भागी नाबालिग बहन को भाई ने उतारा मौत के घाट, दौड़ाकर बांके से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर ली जान, आरोपी फरार

A brother killed his minor sister—who had eloped with her boyfriend nine days earlier—by chasing her down and repeatedly striking her neck with a *banka* (a heavy, curved blade); the accused is absconding.

9 दिन पहले ब्वायफ्रेंड के साथ भागी नाबालिग बहन को भाई ने उतारा मौत के घाट, दौड़ाकर बांके से गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर ली जान, आरोपी फरार

सीतापुर : सीतापुर में भाई ने 17 साल की बहन की हत्या कर दी. बहन को दौड़ाकर गले पर बांके से हमला किया। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद भी आरोपी ने कई वार किए. बेटी की चीख सुनकर मां दौड़कर पहुंची. उन्हें देखकर आरोपी भाई उम्र 22 साल भाग गया.
पुलिस जांच में पता चला कि 9 दिन पहले नाबालिग लड़की गांव के ही रहने वाले प्रेमी के साथ चली गई थी. अगले दिन पुलिस ने उसे बरामद कर घरवालों को सौंपा था. इसी बात से भाई नाराज था. सुबह 7 बजे उसका बहन से इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ. इसके बाद वारदात को अंजाम दिया. वारदात जिला मुख्यालय से 73 किमी दूर मथुरा थाना क्षेत्र की है.
बजेहरा गांव में राजाराम यादव रहते हैं. परिवार में पत्नी रामरानी, 3 बेटे लवकुश, सरवन और कोमल और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है. राजाराम खेती-किसानी करते हैं. बेटा लवकुश बाहर जॉब करता है. जबकि सरवन किसी काम से लखनऊ गया था.
17 साल की सुमित्रा का गांव के लड़के अनुराग के साथ अफेयर चल रहा था. 22 जुलाई को वह उसके साथ घर से चली गई थी. परिजनों ने काफी तलाश की. लेकिन वह नहीं मिली. इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अगले दिन 23 जुलाई को लड़की को बरामद किया.
परिवार को थाने बुलाकर लड़की सौंप दी. घर आने के बाद भी परिजन उससे नाराज थे. भाई कोमल उससे आए दिन झगड़ा कर रहा था. दोनों में कई बार कहासुनी हो चुकी थी
'बेटी की मौत होने तक बांके से मारता रहा'.
मां रामरानी ने बताया- शनिवार सुबह बेटा-बेटी झगड़ा कर रहे थे. मैंने दोनों को शांत कराया और बेटे कोमल को घर से बाहर भेज दिया. वह उस समय चला गया. जब मैं घर का काम करने लगी तो वह फिर गुस्से में आया और बेटी को पीटने लगा. बेटी उससे बचने के लिए घर के बाहर भागी तो उसने घर से बांका उठाया और उस पर हमला कर दिया. वह तब तक हमला करता रहा. जब तक उसकी मौत नहीं हो गई.
घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर जुट गए. खबर पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?