राज्यसभा सांसद व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती, राहुल-प्रियंका पहुंचे हास्पिटल

Rajya Sabha MP and former Congress President Sonia Gandhi's health deteriorated, admitted to Gangaram Hospital in Delhi, Rahul-Priyanka reached the hospital.

राज्यसभा सांसद व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती, राहुल-प्रियंका पहुंचे हास्पिटल

दिल्ली : कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की गुरुवार 20 फरवरी 2025 को अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी सेहत ठीक है. डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है और आज यानी शुक्रवार 21 फरवरी 2025 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है. दिसंबर 2024 में सोनिया गांधी 78 साल की हो चुकी हैं.
डॉक्टर ने कहा कि चिंता की बात नहीं
सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन की तरफ से कहा गया कि "उन्हें पेट से संबंधित किसी परेशानी की वजह से भर्ती कराया गया था. उनकी रुटीन चेकअप की गई. हालांकि कोई बड़ी फिक्र की बात नहीं है और पूरी उम्मीद है कि उन्हें शुक्रवार को सुबह तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी. वह डॉ. समीरन नंदी की देखरेख में हैं."
पिछले साल सितंबर में भी हुईं थीं भर्ती
खराब तबीयत की वजह से सोनिया गांधी दिसंबर 2024 में कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक (CWC) में शामिल नहीं हुईं थीं. सितंबर 2024 में भी सोनिया गांधी खराब तबीयत की वजह से सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं. तब उन्हें हल्का बुखार था. मार्च 2024 में भी खराब तबीयत की वजह से सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं थीं. हालांकि एक दिन बाद मेडिकल बुलेटिन जारी कर कहा गया था कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं.
सोनिया गांधी को आखिरी बार पब्लिक में 13 फरवरी 2025 को ससंद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में देखा गया था. उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी मांगें रखी थी. राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर उनके बयान को लेकर राजनीति काफी गरमाई थी. कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी 2025 को पार्टी के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन किया था. इस भवन का निर्माण सोनिया गांधी के पार्टी अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान शुरु हुआ था.
2012 में कैंसर से पीड़ित पाई गईं थीं सोनिया
सोनिया गांधी को साल 2012 में कैंसर से पीड़ित पाया गया था. इसके बाद वे अपना इलाज कराने के लिए अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के स्लोअन-केट्टेरिंग कैंसर केंद्र में गई थीं. उनके वापस लौटने के बाद कांग्रेस के तत्कालीन महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने उनका कैंसर पूरी तरह खत्म हो जाने का दावा किया था.
कांग्रेस के नए मुख्यालय का किया था उद्धाटन
संसद के बजट सत्र के दौरान 13 फरवरी को सोनिया गांधी को राज्यसभा में नजर आई थी. उन्होंने राज्सभा में कई मुद्दों पर अपनी मांगें रखी थी. इस दौरान राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर उनके बयान से सियासी भूचाल आ गया था. मालूम हो कि कांग्रेस संसदीय दल की चीफ सोनिया गांधी ने 15 जनवरी 2025 को कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन किया था. इस भवन का निर्माण सोनिया गांधी के पार्टी अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान शुरु हुआ था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI