मधुमक्खियों ने किया जानलेवा हमला, हमले में बीजेपी नेता की गई जान, परिवार में पसरा मातम, भाजपा नेताओं में दौड़ी शोक की लहर
A deadly bee attack claimed the life of a BJP leader, leaving the family in mourning. A wave of grief swept through BJP leaders.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मधुमक्खियों के हमले से डॉक्टर की मौत हो गई. मृतक डॉक्टर सुशांत विश्वास भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक था. इस घटना से इलाके में शोक की लहर है. पूरा मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक डॉक्टर सुशांत विश्वास विश्रामपुर के कुम्दा कॉलोनी का रहने वाला है. उसके घर से कुछ दूरी पर मधुमक्खियों ने सुशांत पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से बेहोश होने के बाद डॉक्टर सुशांत को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.
इसके पहले राजनांदगांव जिले में खेत में काम करने के दौरान मधुमक्खियों के हमले से एक पुरुष और एक महिला की मौत हुई थी. मृतकों का नाम शिव यदु और सुशीला देवांगन है. दोनों बजरंगपुर नवागांव वार्ड के रहने वाले थे. वहीं माया डोंगरे, सुमित्रा साहू, सुनीता यादव, पार्वती साहू और शिव यदु के बेटे का इलाज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चल रहा था.
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. ने बताया कि नवागांव में मधुमक्खियों के हमले में 4 लोग घायल हुए थे. उन लोगों को शनिवार को अस्पताल में भर्ती के लिए लाया गया था. घायलों में दो लोगों की मौत हो गई. बाकी 2 लोगों का इलाज अभी चल रहा है. डॉ. ने बताया कि मधुमक्खी के डंक से एलर्जी और हार्ट फेल होने का खतरा रहता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



